Loading...
शहजाद पूनावाला बने 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख 
'राइज एंड फॉल 2' के विजेता बने शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला बने 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख 

Nov 06, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का फिनाले हो गया है, जिसमें शहजाद पूनावाला विजेता बने हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप रहीं। वहीं गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप रहे। शहजाद ने चमकती सुनहरी ट्रॉफी के अलावा, 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की। उन्होंने बताया कि वह इस रकम को बिहार और असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान कर देंगे।

जीत

शो जीतने के बाद क्या बोले शहजाद? 

शहजाद ने अपनी जीत के बारे में बात करते हुए कहा, "'राइज एंड फॉल' जीतना एक ऐसा अहसास है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह सफर आसान नहीं था। शो में मुझे लगातार खुद को ढालना पड़ा और आगे बढ़ते रहना पड़ा, भले ही हालात मेरे पक्ष में न हों। कई बार मन में शक भी पैदा हुआ, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे हमेशा यकीन था कि मैं जीत सकता हूं।"

गर्व

शहजाद को अपने हर फैसले पर है गर्व

शहजाद ने आगे कहा, "आज हाथ में ट्रॉफी लिए खड़ा हूं, तो वह यकीन हकीकत बन गया है। यह जीत इस बात का सबूत है कि पक्के इरादे और हिम्मत से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। मुझे अपने हर फैसले पर गर्व है और उतार-चढ़ाव के दौरान भी मैं जैसा इंसान था, वैसा ही बना रहा। मैंने जो रिश्ते बनाए, जो हंसी-मजाक किए, जो मुकाबला किया। ये यादें इस शो से कहीं बढ़कर हैं।"

ADVERTISEMENT

धन्यवाद

शहजाद ने किया निर्माताओं का धन्यवाद

शहजाद ने आखिरी में कहा, "मैं अपने साथ ट्रॉफी, कभी न भूलने वाली यादें और इस बात का संतोष लेकर घर जा रहा हूं कि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था। मैं इस शो के निर्माताओं, MX प्लेयर और बनिजे एशिया को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस शो को इतने शानदार तरीके से पेश किया और मुझे इस प्लेटफॉर्म पर मौका दिया। यह एक ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT