Loading...
माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन के साथ पहली बार दिखीं कथित गर्लफ्रेंड खुशी, देखें वीडियो
माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन कथित गर्लफ्रेंड खुशी संग पार्टी में पहुंचे

माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन के साथ पहली बार दिखीं कथित गर्लफ्रेंड खुशी, देखें वीडियो

Nov 06, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में अपनी सालाना दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बड़े बेटे अरिन के साथ पहुंचीं। पार्टी में अरिन की कथित गर्लफ्रेंड खुशी भी उनके साथ नजर आईं। इस दौरान माधुरी और उनके परिवार ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। पार्टी में उनकी मौजूदगी खास आकर्षण का केंद्र रही।

वायरल

वायरल हुए मनीष की दिवाली पार्टी के फोटो-वीडियो

मनीष की इस दिवाली पार्टी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में अरिन और खुशी को माधुरी और डॉ. नेने के साथ मुस्कुराते हुए और पोज देते देखा जा सकता है।

कई तस्वीरों में खुशी अरिन को देखकर मुस्कुराती नजर आईं, जबकि अरिन भी उनके बगल में काफी सहज दिखे। ऐसे में फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

जानकारी

सहायक निर्देशक हैं अरिन

माधुरी और श्रीराम नेने के 2 बेटे हैं, जिनका नाम अरिन नेने और रयान नेने है। अरिन ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के दौरान करण जौहर के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया है।

ADVERTISEMENT