रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल, तबाही का वीडियो सामने आया
क्या है खबर?
रूस ने यूक्रेन पर हालिया समय का सबसे बड़ा हमला किया है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर हुए इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मिसाइल गिरने के बाद भीषण विस्फोट होता दिख रहा है। यूक्रेन ने बताया कि बीती रात रूस ने लगभग 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागी थीं।
हमले
हमलों में 4 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के हमलों में लुकिआनिवस्का मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक व्यापारिक केंद्र और एक बाजार पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा एक छोटे कैफे, घरों, स्कूलों, बाजारों और व्यावसायिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इन हमलों में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कीव में रात भर धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिसके चलते लोग मेट्रो स्टेशनों और बंकर में शरण लेते दिखे।
ट्विटर पोस्ट
रूसी मिसाइल हमले के बाद का दृश्य
Russia launched one of the largest air attacks of this war on Kyiv this morning.
— Visegrád 24 (@visegrad24) May 24, 2026
More than 50 missiles and 700 drones were launched at the city.
This video shows a cruise missile hitting central Kyiv pic.twitter.com/D40DH3pWYE
रूस
रूस ने की मिसाइल के इस्तेमाल की पुष्टि
रूस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि उसकी सेना ने यूक्रेन पर रात भर चले हमले के दौरान परमाणु-सक्षम ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले रूसी क्षेत्र के भीतर नागरिक बुनियादी ढांचे पर यूक्रेनी आतंकवादी हमलों के जवाब में किए गए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूरोपीय संघ ने रूस द्वारा ओरेश्निक मिसाइल के इस्तेमाल की निंदा की है।