अमेरिका के बर्खास्त शीर्ष जनरल ने कबूला, ईरान और यूक्रेन युद्ध की गुप्त जानकारी लीक की
क्या है खबर?
अमेरिका के युद्ध सचिव (पूर्व में रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ ने एक दिन पहले पेंटागन के जिस शीर्ष सैन्य रणनीतिकार लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को बर्खास्त किया था, उन्होंने ईरान और यूक्रेन युद्ध की गुप्त जानकारी ली की थी। एक्सियोस ने बताया कि जांच की आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्विया ने माना है कि उन्होंने एक साल में अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स के 2 रिपोर्टरों को यूक्रेन और ईरान के बारे में कुछ विशेष जानकारी दी थी।
जांच
जून 2025 से लीक कर रहे थे जानकारी
रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सिल्विया जानकारियों को जून 2025 की शुरुआत से ही लीक कर रहे थे।
बताया गया कि पेंटागन से हटाए जाने से पहले और उसके बाद भी सिक्योर सिग्नल ऐप के जरिए बातचीत होती रही और वे वर्जीनिया के आर्लिंगटन में मिले।
रिपोर्ट की पेंटागन तक पहुंच को रोक दिए जाने के कारण वे रेस्तरां में मिल रहे थे। इस बैठक में सिल्विया ने यूक्रेन को अमेरिकी की मदद की रिपोर्ट दी थी।
साजिश
साजिश का भी शक
रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्विया जिस रिपोर्टर से बात कर रहे थे, वह एक किताब लिख रहा था और दोनों के बीच 2 बार मुलाकात हुई थी।
इसमें इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि जनरल ने इन बैठकों को पेंटागन के लोक मामलों के कार्यालय के साथ साझा नहीं किया और न ही रिपोर्टर को जानकारी देने से पहले उसकी समीक्षा की।
अधिकारियों को शक है कि सिल्विया ने जानबूझकर कर सिग्नल पर हुई बातचीत हटाई।