आग त्रासदी: खबरें
पटना में NH-30 पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, 10 गाड़ियां फूंकी
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार वाहन बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क गई।
फ्रांस में जंगल की आग हजारों हेक्टेयर तक फैली, मैड्रिड से 63,000 लोगों को बचाया
फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के गिरोंडे क्षेत्र में लगी जंगल की आग ने भयावह रूप ले लिया है। आग 42,000 हेक्टेयर क्षेत्र तक फैल गई है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक घर में लगी आग, मां और 2 बेटियों की मौत
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हुई है।
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के कार्यालय हैं।
नोएडा के ममूरा में 5 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 2 युवतियों की मौत
दिल्ली से सटे नोएडा के ममूरा में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां के घने इलाके में 5 मंजिला इमारत में आग गई, जिसमें कई परिवार फंस गए।
बैंकाक के एक बार में लगी भीषण आग, 27 की मौत
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में सोमवार तड़के एक बार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 27 लोगों की जान गई है।
स्पेन के अल्मेरिया में जंगल की भीषण आग हुई बेकाबू, अब तक 12 की मौत
दक्षिणी यूरोप में जारी भीषण गर्मी के बीच स्पेन के अल्मेरिया में जंगल की आग ने भीषण रूप ले लिया है। इसमे अब तक 12 लोगों की मौत की खबर आई है।
चीन के फुजियान प्रांत में जूता कारखाने में लगी आग, 28 लोगों की मौत
पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में एक जूता कारखाने में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिंहुआ और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने इसकी जानकारी दी है।
उज्जैन में सड़क पर बैठी गायों को कुचलने पर ग्रामीण बौखलाए, विधायक की बस फूंकी
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर बैठी गायों को कुचलने पर ग्रामीणों ने एक निजी बस को घेर लिया और उसको आग के हवाले कर दिया।
मणिपुर के कांगपोकपी में सशस्त्र समूहों की गोलीबारी में मां-बेटी घायल, 3 घरों में आग लगाई
मणिपुर में रविवार को एक बार फिर हिंसा फैलाने की कोशिश की गई। यहां कांगपोकपी जिले के थिंगखोंगजांग गांव में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें 2 लोग घायल हो गए।
कौशांबी में टोल बूथ से LPG टैंकर टकराने का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 26 जून को टोल बूथ से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर के टकराने का भयानक वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है।
अमेरिका में ओहियो के मोटल में लगी भीषण आग, गुजराती दंपति और उनकी बेटी की मौत
अमेरिका में ओहियो राज्य के वूस्टर शहर में एक मोटल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 3 भारतीय लोगों की मौत हुई है।
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, कई की मौत
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
राजस्थान: दौसा में स्लीपर बस और ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी, 8 की मौत
राजस्थान के दौसा में बुधवार तड़के एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए।
राजस्थान: झुंझुनूं में बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग लगी, ड्राइवर की चालाकी से बचे
राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां के सिंघाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। हालांकि, समय रहते बच्चों को निकाल लिया गया।
पश्चिम बंगाल: तेल रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग
पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां नेफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में भीषण आग लग गई , जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।
नोएडा की बहुमंजिल रिहायशी इमारत में AC फटा, भीषण आग लगी
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को एक बहुमंजिला रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने के कारण AC फटना बताया जा रहा है।
दिल्ली की 450 व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा संबंधी खामियां, नोटिस जारी- रिपोर्ट
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बेड एंड ब्रेकफास्ट में आग लगने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया है। यहां की 450 व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गई हैं।
दिल्ली में उद्योग भवन के पास लगी भीषण आग, मजदूरों के 200 अस्थायी घर जलकर खाक
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की एक बस्ती में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इसमें करीब 200 अस्थायी घर जलकर खाक हो गए हैं।
लखनऊ की आग में फंसे युवक की पिता को अंतिम कॉल, कहा- पापा मुझे बचा लो
लखनऊ के अलीगंज में जिस 3 मंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत में आग लगी, उसमें फंसे 15 लोग अपनी आंखों के सामने मौत को देख रहे थे।
लखनऊ अग्निकांड: व्यावसायिक इमारत के मालिक का आपराधिक इतिहास, पेपर लीक से जुड़ा है नाम
लखनऊ के अलीगंज में जिस 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई है, उसके मालिक का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।
लखनऊ अग्निकांड: रिहायशी इमारत को बना दिया व्यावसायिक, आपातकालीन रास्ता न होने से फंसे थे लोग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में जिस 3 मंजिला इमारत में आग लगी है, उसको लेकर अब तरह-तरह की खामियां सामने आ रही हैं।
लखनऊ अग्निकांड: इमारत और एनिमेशन सेंटर के मालिक समेत 4 गिरफ्तार, 4 अधिकारी भी निलंबित
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ में एनिमेशन सेंटर की इमारत में लगी भीषण आग; 15 की मौत, रो पड़े उपमुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक 3 मंजिला इमारत आग लग गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड: चंपावत में गहरी खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत
उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई।
ओडिशा के सुंदरगढ़ में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालकों की जलकर मौत
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
दिल्ली तुगलकाबाद आगजनी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने किशोरी समेत 4 को गिरफ्तार किया
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में 12 जून को 5 मंजिला इमारत में हुई आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा है कि 2 चचेरे भाइयों के बीच पैसों के लेन-देन के चलते ये आगजनी की घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया।
दिल्ली के तुगलकाबाद में 5 मंजिला इमारत में आग लगी, 3 लोगों की मौत
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक 5 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों की जान गई है।
दिल्ली के होटल में आग ने कैसे लिया भयानक रूप? सामने आए 2 कारण
दिल्ली में मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में जिस फ्लोरिश स्टे बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में 3 जून को आग लगी थी, उसकी जांच जारी है।
राजस्थान: जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बच्चे समेत 8 की मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में एक बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली होटल अग्निकांड: रसोइए ने खोला आग का पूरा राज, जानिए कैसे और क्या हुआ
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज नामक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में गत 3 जून को लगी भीषण आग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
दिल्ली होटल आगजनी: लापरवाही बरतने के आरोप में रसोइया गिरफ्तार
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने रसोइए केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नेगी पर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
नोएडा की आईवी काउंटी सोसायटी और पीजी इमारत में लगी भीषण आग, सभी सुरक्षित बाहर निकले
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार सुबह 2 जगह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।
दिल्ली होटल आग: कूदने के लिए गद्दे और CPR, बचावकर्मियों ने कैसे बचाई लोगों की जान?
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज नामक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में बुधवार को लगी भीषण आग की घटना में स्थानीय लोगों के बचाव अभियान में शामिल होने की मानवीय कहानी सामने आई है।
दिल्ली के होटल मालिक ने जमकर किया इन नियमों का उल्लंघन, लापरवाही ने ली 21 जान
दिल्ली के मालवीय नगर में जिस फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) होटल में आग लगी थी, उसके मालिक लवकेश बजाज ने कानून और नियमों को ताख पर रख दिया था।
दिल्ली सरकार होटल में आग लगने के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति लेगी वापस
दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछली सरकार में शुरू की गई 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति को वापस लेगी।
दिल्ली: मालवीय नगर में होटल की आग के बाद पैनल गठित, पूरे शहर का होगा निरीक्षण
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में लगी भीषण आग के बाद दिल्ली सरकार नींद से जागी है।
बीमार पिता से मिलने आया परिवार दिल्ली होटल में ठहरा, आग ने 8 जिंदगी छीनी
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल की जिस आग में 21 लोगों की मौत हुई है, उसमें गुरूग्राम के एक परिवार के 8 लोग भी शामिल हैं।
दिल्ली के होटल में आग: मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
दिल्ली में मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज नामक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में बुधवार को लगी भीषण आग के मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिहार: मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 4 मरीजों की मौत
दिल्ली के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां प्रसाद अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई।