LOADING...
दिल्ली में उद्योग भवन के पास लगी भीषण आग, मजदूरों के 200 अस्थायी घर जलकर खाक
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों के अस्थायी घरों में आग

दिल्ली में उद्योग भवन के पास लगी भीषण आग, मजदूरों के 200 अस्थायी घर जलकर खाक

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की एक बस्ती में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इसमें करीब 200 अस्थायी घर जलकर खाक हो गए हैं। घटना तड़के 3 बजे की है। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया है। यह पूरा इलाका सेना भवन के पास का बताया जाता है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

आग

सेना भवन के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बने थे घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना भवन के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को रहने के लिए जगह दी गई थी और अस्थीय टिन शेड बनाया गया था। यहां कमरों में खाना पकाने के लिए छोटे रसोई गैस सिलेंडर भी थे और बिजली का कनेक्शन भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि बिजली की स्पार्किंग की वजह से शेड में आग लगी होगी, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जांच जारी है।

जांच

सभी मजदूर मौके पर बाहर निकले

अग्निशमन दल के अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय आग लगी, अधिकतर मजदूर अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, जबकि कई लोग बाहर थे। आग लगने के बाद सभी सतर्क हो गए और बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की होई जनहानि नहीं हुई। यहां रहने वाले मजदूर बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। आग लगने से मजदूरों का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में आग

Advertisement