Loading...
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत
कोलकाता के होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2026
09:10 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के भयावह हादसा सामने आया है। यहां मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। हादसा तड़के 2 बजे उस समय हुआ, जब अधिकतर लोग होटल के कमरों में सो रहे थे। घटना में कम से कम 9 लोगों की जान गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों में सभी 9 लोग बांग्लादेश के नागरिक बताए जा रहे हैं।

हादसा

28 लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया था। होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

संकरी गली होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। होटल में भी आग बुझाने के लिए उपकरण नहीं थे।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। करीब 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच

2 दिन पहले तारापीठ में लगी थी आग

यह घटना बीरभूम जिले के तारापीठ में 2 दिन पहले हुई एक अन्य होटल में आग लगने की घटना के बाद सामने आई है।

सोमवार को होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसमें 22 लोगों को बचाया गया था। 11 लोग अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उसमें 7 को बचाया नहीं जा सका।

मृतकों में से 5 मेघालय के थे, जबकि 3 अलीपुरद्वार के थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

होटल में आग के बाद मौजूद भीड़

ADVERTISEMENT