राजस्थान: झुंझुनूं में बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग लगी, ड्राइवर की चालाकी से बचे
क्या है खबर?
राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां के सिंघाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। हालांकि, समय रहते बच्चों को निकाल लिया गया। घटना के समय सिंघाना के एक निजी प्लेस्कूल की वैन कॉपर से सिंघाना जा रही थी, तभी कंचनिया की ढाणी के पास वैन में आग लग गई। खेतड़ी और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हादसा
वैन में सवार थे 10 बच्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालक ने वैन में चिंगारी उठते देखा था, जिसके तुरंत बाद बच्चों को बाहर निकाला और दूर खड़ा हो गया। वैन में 10 बच्चे सवार थे। थोड़ी देर में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और धूं-धूं कर जलने लगी। चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
जांच
जयपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी
पुलिस ने आशंका जताई है कि वैन में आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और वैन चालकों की लापरवाही सामने आई है। बता दें कि यह घटना जयपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद हुई है, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई थी। घटना 9 जून को खो नागरियान इलाके में घर के अंदर चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी थी।
ट्विटर पोस्ट
स्कूल वैन की आग बुझाई गई
VIDEO | Rajasthan: School van catches fire in Jhunjhunu, all 10 children aboard rescued safely.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026
Eyewitness Ramavatar Saini says, "This private vehicle was operating as a private school transport. It was bringing children and it could have turned into a massive tragedy, but by… pic.twitter.com/cXh1FR4SSd