नोएडा की आईवी काउंटी सोसायटी और पीजी इमारत में लगी भीषण आग, सभी सुरक्षित बाहर निकले
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार सुबह 2 जगह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। पहली आग सेक्टर 74 में स्थित आईवी काउंटी सोसायटी के फ्लैट में और दूसरी आग सेक्टर-52 के पीजी इमारत में लगी थी। दोनों जगह अग्निशमन विभाग ने दमकल वाहनों को रवाना किया। बताया जा रहा है कि आग सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर लगी थी, जिसने कई अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग
12वीं मंजिल से 16वीं मंजिल तक पहुंची आग
दमकल विभाग को सुबह 8 बजे 28 मंजिला सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग की लपटे फ्लैट की खिड़कियों से बाहर निकल रही थी, जिसने 16वीं मंजिल तक फ्लैट को नुकसान पहुंचाया था। दमकल विभाग की हाइड्रोलिक सीढ़ी सिर्फ 6 मंजिल तक पहुंच रही थी। बाद में सोसाइटी के अग्निशमन उपकरणों की मदद ली गई। आग लगने के दौरान सभी निवासियों ने घर खाली कर दिया था, जिससे कोई घायल और हताहत नहीं हुआ।
आग
मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया
सोसाइटी में बचाव कार्य के बीच सेक्टर-75 से करीब 15 मिनट की दूरी पर स्थित सेक्टर-52 के शताब्दी विहार में एक पीजी इमारत में आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भूतल पर एक रेस्तरां है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर आवासीय सुविधा है। यहां 2 दमकल गाड़ियां भेजी गई थीं। दोनों जगह आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
इमारत में लगी आग
नोएडा के सेक्टर 75 में आई वी काउंटी के एक फ्लैट्स में शुक्रवार की सुबह अचानक लगी आग, संभावना है कि आग ए सी में ब्लास्ट से लगी, फायर ब्रिगेड की टीम आई मगर उन्होंने काफी समय यह सोचने में लगा दिया कि इसे कैसे बुझाए, सभी को आपदा प्रबंधन के समन्वय की ट्रेनिग देने की जरूरत है। जब… pic.twitter.com/saTCiEsfUR
— Vinod Sharma (EncyclopediaNoida) (@vinodsharmanbt) June 5, 2026
ट्विटर पोस्ट
आग बुझाने की नाकाम कोशिश
Shame on noida fire authority pic.twitter.com/0uqKuoWf9c
— KK Sah (@kkspwr) June 5, 2026