लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। सुबह करीब साढ़े 9 बजे भवन की चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में आग लगी थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की करीब 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।
आग
आग बुझाने के दौरान छत का हिस्सा गिरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। सोमवार को आग लगने से पहले अधिकांश कर्मचारी दफ्तर पहुंच चुके थे।
बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान जर्जर भवन में छत का एक बड़ा हिस्सा भी टूटकर गिर गया। हालांकि, अभी किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने से कई महत्वपूर्ण फाइलों के खाक होने की खबर है।
जांच
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। लखनऊ में सोमवार भोर से ही धीमी-धीमी बारिश हो रही है। ऐसे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलती है उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर हैं।
बताया जा रहा है कि धुआं इतना घना और काला था कि 2 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था।
ट्विटर पोस्ट
लखनऊ के जवाहर भवन में आग
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी बड़ी आग
— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) July 20, 2026
जवाहर विभाग में है कई महत्वपूर्ण विभाग pic.twitter.com/ZdUcUczR3t