चीन के फुजियान प्रांत में जूता कारखाने में लगी आग, 28 लोगों की मौत
क्या है खबर?
पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में एक जूता कारखाने में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिंहुआ और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने इसकी जानकारी दी है। क्वानझोउ के अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, जिनजियांग शहर के जियांगटौ गांव में स्थित एक जूते कारखाने में दोपहर 12:00 बजे आग लगी। इसके बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत अभियानों के लिए एक टीम भेजी है।
घटना
35 से ज्यादा फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे
अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन और बचाव दल ने घटनास्थल पर 35 वाहन और 180 से अधिक अधिकारी भेजे हैं। बता दें कि फुजियान प्रांत में स्थित जिनजियांग को 'जूते की राजधानी' कहा जाता है, क्योंकि यहां जूते बनाने के कई कारखाने है। इससे पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि आग लगने से काफी लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा, "हादसे की वजह का जल्द से जल्द पता लगाया जाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"
ट्विटर पोस्ट
आग से बचने के लिए इमारत से कूदा शख्स (दृश्य विचलित कर सकते हैं)
WATCH: Person jumps from a building after a massive fire erupted at a shoe factory in Jinjiang, Fujian Province, China; major casualties reported. pic.twitter.com/e0xPmhLAqj
— Scope Report (@ScopeReport_) July 9, 2026
रिपोर्ट
आपातकालीन मंत्रालय ने दिए ये आदेश
चाइना सेंट्रल टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरफाइटर्स ने बताया कि कारखाने की सीढ़ियों पर बहुत सारा सामान जमा था, जिससे आग बुझाने और लोगों को बचाने के काम में रुकावट आई। आग लगने के करीब 3 घंटे बाद तक अग्निशमन कर्मी इमारत के अंदर नहीं जा पाए। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आदेश दिया है कि आग बुझाने के लिए सभी संसाधनों को लगाया जाए और जो लोग अंदर फंसे हैं उन्हें बचाने की कोशिश की जाए।