Loading...
दिल्ली के एक घर में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग, 2 लोगों की मौत
दिल्ली के एक घर में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग

दिल्ली के एक घर में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग, 2 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित रघुबीर नगर इलाके में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े 4 बजे हुआ है। मृतक ई-रिक्शा चालक थे, जो आपस में रिश्तेदार थे। घटना के बाद घर में भी आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। दिल्ली के अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक 4 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरियां रखी हुई थीं, जिसे चार्ज किया जा रहा था।

अचानक बैटरी में धमाका होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर सुफैद (17) और मोहम्मद समीद (38) की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मौके पर सो रहे थे।

उनको दमकलकर्मियों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बची।

जांच

कैसे फटी बैटरी?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैटरी के धमाके के बाद कमरे में रखा सामान जल गया, जिससे आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया।

बता दें कि दिल्ली बैटरी रिक्शा की संख्या अधिक हो गई है, जिसे अब घने इलाकों में लोग रात में चार्जर पर लगाकर छोड़ देते हैं।

बैटरी ओवरचार्ज होने पर, गलत चार्जर, कम वोल्टेज और अन्य कारणों से इसके फटने के आसार ज्यादा होते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT