पाकिस्तान के PIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत
क्या है खबर?
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आग लग गई, जिसकी चपेट में 15 नवजात बच्चों की मौत हुई है। आग PIMS में तीसरी मंजिल पर स्थित माृत एवं शिशु अस्पताल में लगी थी। घटना की सूचना पर बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 6 दमकल वाहनों को रवाना किया गया। घटना के समय वार्ड में 16 नवजात शिशु थे। केवल एक को बचाया जा सका।
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तान में लगी आग
At least 14 children burnt to death in a fire at the Islamabad’s largest PIMS hospital.
— Sajjad Tarakzai (@SajjadTarakzai) August 26, 2026
The fire broke out on the third floor of the children ward. Fourteen children were completely burned.
A heartbreaking tragedy inside a major public hospital in Pakistan’s capital, raising… pic.twitter.com/8KnFyhfK16
हादसा
14 बच्चे पूरी तरह जले
डॉन अखबार ने इस्लामाबाद प्रशासन के हवाले से बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बच्चों को तुरंत गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया।
प्रशासन ने बताया कि हादसे में 14 बच्चे पूरी तरह से जल गए थे। घटना की जांच के लिए अतिरिक्त उप आयुक्त जनरल की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है।
घटना की सामने आई तस्वीरों में बच्चों को अस्पताल से निकालते देखा गया है।
जांच
कैसे लगी आग?
रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में आग लगने का कारण एयर कंडीशनर कंप्रेसर के फटने को बताया जा रहा है, जिससे पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया।
बता दें कि 1985 में स्थापित PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का अस्पताल है। यह संघीय राजधानी की 2 सबसे पुरानी स्वास्थ्य सुविधाओं में से एक है और इसमें कई अस्पताल और शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।