नोएडा के ममूरा में 5 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 2 युवतियों की मौत
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे नोएडा के ममूरा में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां के घने इलाके में 5 मंजिला इमारत में आग गई, जिसमें कई परिवार फंस गए। हादसा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 में हुआ। पुलिस और दमकल विभाग की मदद से करीब 50 लोगों को बचाया गया। हालांकि, हादसे में 2 युवतियों की जान चली गई। अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों में एक 26 साल की महिला और दूसरा पुरुष है।
आग
इलेक्ट्रिक बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 वाहन खाक
आग लगने के कारणों की पुष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, वहां के नीचे के तल में इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी।
तभी शॉर्ट सर्किट से उसमें चिंगारी निकलने लगी और आग लग गई। उसने आसपास खड़े पेट्रोल के अन्य वाहनों को अपनी जद में ले लिया और ऊपर तक फैल गई।
घटना में कम से कम 10 वाहन जलकर खाक हो गए हैं।
जांच
50 लोगों को सीढ़ी के सहारे बचाया गया
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के बाद मकान की जांच की जा रही है।
दमकल कर्मियों ने इमारत में आग लगने के बाद सामने वाली इमारत में सीढ़ी लगाकर 50 से ज्यादा लोगों को नीचे उतारा है। इस दौरान एक बच्चा और एक युवती झुलस भी गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हुई है। इलाके में लोगों के बीच दहशत है।
ट्विटर पोस्ट
सीढ़ी लगाकर बचाया गया
नोएडा के ममूरा में लगी भयंकर आग
— Sajid Ali (@Sajidali_Journo) July 15, 2026
2 लोगों की मौत, करीब 50 लोगों का रेस्क्यू
इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका#Noida pic.twitter.com/zPdung19xz