पश्चिम बंगाल: तेल रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां नेफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में भीषण आग लग गई , जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पाइपलाइन के जरिए नेफ्था को तेल रिफाइनरी तक पहुंचाया जाता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के लगी आग में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको कोलकाता पहुंचाया गया है।
हादसा
कैसे लगी आग?
HPL ने एक बयान में घटना के पीछे संयंत्र के आसपास स्थित एक अनधिकृत नेफ्था चोरी केंद्र को बताया है। कंपनी ने कहा, "नेफ्था एक अत्यधिक ज्वलनशील और बेहद प्रज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है। कंपनी ने इसमें शामिल गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों तक किसी भी अनधिकृत पहुंच या हैंडलिंग के खिलाफ स्थानीय समुदायों को लगातार चेतावनी दी है।" हालांकि, कंपनी ने घटना के कारणों पर टिप्पणी नहीं की और इसे जल्दबाजी बताया। मामले की जांच जारी है।
ट्विटर पोस्ट
आग पर काबू पाने की कोशिश
हल्दिया, पश्चिम बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी में नेफ्था पाइपलाइन में आग लग गई। आग लगने से कई कर्मचारी झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और अधिक जानकारी की… pic.twitter.com/kn7PIxiLW2
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 30, 2026