LOADING...
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, कई की मौत
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, कई की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 01, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा शहर के लिंकरोएवर में हुआ है। अभी तक मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर बचाव दल मौजूद है, जो इमारत में बचाव अभियान चला रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय 200 से अधिक लोग इमारत में मौजूद थे।

हादसा

आग लगने के बाद इमात को खाली कराया गया

एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित आवासीय बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर सुबह भीषण आग लगी थी, जिसके बाद घने धुएं ने सबका ध्यान आकर्षित किया। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर 10 मंजिला इमारत को खाली कराया। हालांकि, आग बुझाने के बाद भी कई घंटे तक बचाव का काम जारी है। पुलिस और दमकल विभाग ने विशेष ड्रोन से मदद पहुंचायी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

जांच

लोगों के लिए चेतावनी जारी

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें और जरूरत पड़ने पर धुएं की अधिकता के कारण बाहर न निकलें। पुलिस प्रवक्ता किम बास्तिएन्स ने कहा कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन इस समय हम मृतकों की संख्या नहीं बता सकते। फिलहाल फंसे लोगों की तलाश करने का काम जारी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे का दृश्य

Advertisement