LOADING...
दिल्ली सरकार होटल में आग लगने के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति लेगी वापस
दिल्ली सरकार होटल में आग लगने के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति लेगी वापस (फाइल तस्वीर)

दिल्ली सरकार होटल में आग लगने के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति लेगी वापस

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछली सरकार में शुरू की गई 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति को वापस लेगी। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार ने अपनी बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति को आधिकारिक तौर पर वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस नीति के तहत संचालित सभी प्रतिष्ठानों की समीक्षा भी करेगी।

फैसला

नियमों के उल्लंघन पर रद्द होगा लाइसेंस

मिश्रा ने समाचार एजेंसी PTI से कहा, "हम बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति को आधिकारिक तौर पर वापस लेने जा रहे हैं और इसके तहत लाइसेंस प्राप्त सभी प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।" मिश्रा ने यह भी बताया कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर योजना के तहत पंजीकृत कोई भी प्रतिष्ठान 6 से अधिक कमरे संचालित करता पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

हादसा

लापरवाही और नियमों में उल्लंघन के कारण 21 मौत

हौज रानी इलाके में मैक्स अस्पताल के सामने जिस बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में बुधवार सुबह आग लगी थी, वहां गंभीर खामियों, लापरवाही औऱ नियमों के उल्लंघन के कारण 21 जान गई है। होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन वहां 25 कमरे बनाए गए थे। होटल के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं था। इमारत में कोई निकासी द्वार नहीं था और आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे।

Advertisement

योजना

क्या है दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति?

दिल्ली में ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना पर्यटन और मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत, मकान मालिकों को अपने घरों में पर्यटकों के लिए कमरा और खानपान किराये पर देकर अतिरिक्त आय कमाने की अनुमति देती है। इसमें 6 से 12 कमरे ही चलाने की अनुमति है। पिछली सरकार ने करीब 702 प्रतिष्ठानों को इसके तहत लाइसेंस दिए थे। हालांकि, अब इसमें भारी लापरवाही और नियमों का उल्लंघन दिख रहा है।

Advertisement