LOADING...
बिहार: मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 4 मरीजों की मौत
बिहार में मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग

बिहार: मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 4 मरीजों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2026
08:57 am

क्या है खबर?

दिल्ली के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां प्रसाद अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा तड़के साढ़े 3 बजे के बाद हुआ। अग्निशमन विभाग को 3:55 पर सूचना दी गई थी। आग लगने के बाद ICU से करीब 20 लोगों को बचाया गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों की संख्या 4 बताई है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

हादसा

कैसे लगी आग?

आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, लेकिन संभवत: ICU में ऑक्सीजन यूनिट और मॉनिटर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जो दूसरे कमरों तक फैल गई। घना और जहरीला धुआं उठने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। इस बीच, ICU से लोगों को बाहर निकाला गया। मुजफ्फरपुर जिला मजिस्ट्रेट सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि घटना के समय ICU में लगभग 13 मरीज और दूसरी इकाई में अन्य मरीज भर्ती थे।

जांच

एक दिन पहले दिल्ली में हुई है 21 मौत

जिला प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए है। इसके अलावा, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित हौज रानी इलाके में ग्रीन लेमन रेस्तरां में आग लग गई थी, जिसमें 18 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

बिहार के अस्पताल में आग लगी

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

10 से 15 मौत की संभावना

Advertisement