दिल्ली के तुगलकाबाद में 5 मंजिला इमारत में आग लगी, 3 लोगों की मौत
क्या है खबर?
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक 5 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों की जान गई है। आग इमारत के बेसमेंट में लगी थी, जो ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 8 लोगों को बचाया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। उनकी मौत दम घुटने से हुई है।
हादसा
कैसे लगी आग?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग घर के बेसमेंट में लगी थी, जहां स्कूटर और साइकिलें खड़ी थीं। आग ने गाड़ियों को चपेट में ले लिया, जिससे मंजर भयावह हो गया। इसके बाद आग भूतल और उसके बाद पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चा है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना है। दमकल विभाग को रात 2 बजे सूचना मिली थी। आग पर सुबह 3:30 बजे तक काबू पाया गया है।
बचाव
लोगों को सुरक्षा ग्रिलों से बाहर निकाला गया
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद कुछ लोगों को साड़ी के सहारे दूसरी मंजिल से नीचे उतारा गया। कुछ लोगों को इमारत के पिछले हिस्से से सुरक्षा ग्रिल काटकर बाहर निकाला गया। इमारत संकरी गली में होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी भी आई। जिन 8 लोगों को बचाया गया है, उनमें 5 महिलाएं हैं।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली की इमारत में लगी आग
दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में आज सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग भूतल के पार्किंग क्षेत्र में लगी, जहां कुछ मोटरसाइकिल और स्कूटर आग की चपेट में आ गए और फिर आग पूरी इमारत में फैल गई।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) June 12, 2026
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि सुबह करीब…