LOADING...
दिल्ली होटल अग्निकांड: रसोइए ने खोला आग का पूरा राज, जानिए कैसे और क्या हुआ
दिल्ली होटल अग्निकांड में रसोइए ने खोल दिया आग का पूरा राज

दिल्ली होटल अग्निकांड: रसोइए ने खोला आग का पूरा राज, जानिए कैसे और क्या हुआ

Jun 07, 2026
12:54 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज नामक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में गत 3 जून को लगी भीषण आग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए होटल के रसोइए केशव नेगी आग के कारण के साथ कई अहम जानकारियां दी है। बता दें कि इस आग त्रासदी में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 भारतीय, 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं। आइए जानते हैं रसोइए नेगी ने क्या बयान दिया है।

कारण

होटल में कैसे लगी थी आग?

न्यूज18 के अनुसार, रसोइए नेगी से की गई 6 घंटे की गहन पूछताछ के बाद सामने आया है कि होटल में आग उसकी लापरवाही और अनदेखी के चलते लगी थी। नेगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह रसोई में इलेक्ट्रक चूल्हा चालू करने के बाद तुरंत बाद आग लग गई थी। इसके बाद चूल्हा फट गया और आग पूरी इमारत में फैल गई। पूरी होटल में धुआं और आग की लपटें उठती देखकर वह घबरा गया।

संगीनता

नेगी ने आग लगने के बाद बंद की होटली की बिजली आपूर्ति

नेगी ने पुलिस को बताया कि आग लगने से वह घबरा गया था और घटनास्थल से भागने से पहले उसने होटल की मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे लोग होटल के अंदर फंस गए और बाहर निकलने में असमर्थ रहे। इसके अलावा, मुख्य बिजली आपूर्ति कट जाने से इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम भी फेल हो गया, जिससे निकासी के रास्ते अवरुद्ध हो गए और लोग जान बचाने के लिए होटल से बाहर नहीं निकल पाए।

Advertisement

लापरवाही

घटना के बाद शटर बंद कर भाग निकला था नेगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि नेगी ने आग लगने के बाद किसी को भी सतर्क नहीं किया और शटर बंद कर मौके से भाग निकला। पुलिस पता लगा रही है कि क्या बिजली बंद करने से इलेक्ट्रिक डोर लॉक सिस्टम ने काम करना बंद किया और क्या शटर बंद करने से लोगों के बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। पुलिस को शटर तोड़ने में 15 मिनट का समय लगा था।

Advertisement

पूछताछ

होटल मालिक से जारी है पूछताछ

इस बीच, पुलिस होटल के मालिक लवकेश बजाज से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस उनके बयानों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है और उनसे होटल के लाइसेंस, स्वामित्व संरचना, वित्त, सुरक्षा अनुपालन और परिचालन प्रक्रियाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। होटल मैनेजर जय मिश्रा अभी भी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में उसके संबंधित ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी कर रही है।

Advertisement