Loading...
नोएडा: सेक्टर 125 में कई दुकानों में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत
नोएडा के सेक्टर-125 स्थित मिनी चौपाटी में आग लगने से युवक की मौत

नोएडा: सेक्टर 125 में कई दुकानों में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

लेखन आबिद खान
Oct 24, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-125 स्थित मिनी चौपाटी में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि एक इमारत में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

सिलेंडर

सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट में ये आग लगी है। आशंका जताई जा रही है कि होटल में रखा सिलेंडर फट गया। रहवासियों ने दूर तक इसकी आवाज भी सुनी।

इसके बाद आग कई और दुकानों में फैल गई और लगातार धमाकों की आवाज आती रही।

हादसे में मृत व्यक्ति का नाम साहिल बताया जा रहा है। जली हुई अवस्था में उसका शव बरामद किया गया है।

पुलिस

पुलिस बोली- बेहोशी की हालत में मिला था युवक

नोएडा के ADCP अभय कुमार मिश्रा ने कहा, "सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। दुकानों को तुरंत खाली कराया गया और आग पर काबू पा लिया गया। दमकल की 12 गाड़ियां आई थीं, जिनमें से 6 का इस्तेमाल किया गया। एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

आग ने 4-5 दुकानों को चपेट में लिया

ADVERTISEMENT