Loading...
राष्ट्रपति भवन के पास गृह और वित्त मंत्रालय वाले नॉर्थ ब्लॉक की इमारत से उठा धुआं 
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में गृह और वित्त मंत्रालय में लगी आग

राष्ट्रपति भवन के पास गृह और वित्त मंत्रालय वाले नॉर्थ ब्लॉक की इमारत से उठा धुआं 

लेखन गजेंद्र
Oct 26, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के नजदीक स्थित नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय का दफ्तर है। घटना की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तस्वीरों में ब्रिटिश काल की मशहूर प्रशासनिक भवन से घना धुआं उठता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। जांच की जा रही है।

आग

कैसे लगी थी आग?

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह 11.10 बजे इमारत से धुआं निकलने की कॉल मिली थी, जिसके बाद 6 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि इमारत की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा है। यहां एयर-कंडीशनिंग (AC) बॉयलर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी थी।

पुलिस ने कहा है कि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं हैं।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

जांच

मिलिंद देवड़ा ने साझा की तस्वीर

एकनाथ शिंदे की शिवसेना से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर धुएं की तस्वीर साझा कर लिखा, 'मैंने संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।'

रायसीना हिल्स स्थित नॉर्थ ब्लॉक में वित्त और गृह के अलावा कुछ अन्य दफ्तर भी हैं, जिन्हें अब कर्तव्य भवन में स्थानांतरित किया जाना है।

ADVERTISEMENT