LOADING...
लखनऊ अग्निकांड: व्यावसायिक इमारत के मालिक का आपराधिक इतिहास,  पेपर लीक से जुड़ा है नाम 
लखनऊ अग्निकांड में व्यावसायिक इमारत के मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला गिरफ्तार

लखनऊ अग्निकांड: व्यावसायिक इमारत के मालिक का आपराधिक इतिहास,  पेपर लीक से जुड़ा है नाम 

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2026
12:16 pm

क्या है खबर?

लखनऊ के अलीगंज में जिस 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई है, उसके मालिक का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। इमारत के मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला हैं और सह-मालिक सुरेंद्र शुक्ला हैं। सुरेंद्र का नाम 2015 में संयुक्त प्री-मेडिकल टेस्ट (CPMT) पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। उनके खिलाफ FIR तक दर्ज है। वह पुलिस की हिरासत में हैं, जबकि वीरेंद्र प्रसाद अभी फरार हैं।

जांच

बेटी के लिए पेपर लीक कराने की रची थी साजिश

दैनिक जागरण के मुताबिक, सुरेंद्र रामेश्वरम इंस्टीट्यूट के संचालक भी हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में अपनी बेटी के लिए CPMT पेपर लीक की साजिश रची थी और परीक्षा केंद्र में सुविधा उपलब्ध कराई थी। तब परीक्षा में 'सी' सिरीज का पेपर लीक हुआ था, जिसमें रामेश्वरम इंस्टीट्यूट का नाम आया था। सुरेंद्र का नाम प्रारंभिक आरोपपत्र में था। हालांकि, विशेष जांच दल (SIT) ने सबूत के अभाव में उन्हें बरी कर दिया था।

जांच

जमीन से जुड़े सौदे में भी नाम

सुरेंद्र का नाम जहां पेपर लीक में जुड़ा है, वहीं उनके भाई वीरेंद्र शुक्ला का नाम जमीन सौदे से जुड़े मामलों में पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीरेंद्र सुरेंद्र के बड़े भाई हैं और खाक हुई इमारत के दूसरे मालिक हैं। दोनों भाईयों ने मिलकर प्रॉपर्टी के कारोबार में करोड़ों रुपये कमाए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने पाले में करके किसानों की जमीन औने-पौने दाम पर खरीदी हैं और लखनऊ-सीतापुर तक सीलिंग की जमी पर भी प्लॉटिंग किया है।

Advertisement