Loading...
लखनऊ में एनिमेशन सेंटर की इमारत में लगी भीषण आग; 15 की मौत, रो पड़े उपमुख्यमंत्री
लखनऊ की एक इमारत में लगी भीषण आग

लखनऊ में एनिमेशन सेंटर की इमारत में लगी भीषण आग; 15 की मौत, रो पड़े उपमुख्यमंत्री

लेखन गजेंद्र
Jun 22, 2026
06:05 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक 3 मंजिला इमारत आग लग गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई है। आग इतनी भयावह थी कि उसने कुछ देर में पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। इस दौरान तीसरी मंजिल में स्थित एनिमेशन सेंटर में मौजूद कुछ किशोरों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कई अंदर फंसे रह गए। अभी तक 14 शव अंदर से निकाले गए हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर मौजूद रहे।

आग

पेट शॉप के ऊपर चलता है एनिमेशन सेंटर

अलीगंज के पुरनिया स्थित एक 3 मंजिला इमारत में नीचे पेट शॉप चलता है। इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर एनिमेशन सेंटर चलता था, जिसमें छात्र एनिमेशन और गेमिंग से संबंधित सॉफ्टवेयर सीखने आते थे।

आग तीसरी मंजिल पर आग लगी थी, जो नीचे तक पहुंच गई। इसने थोड़ी देर में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय एनिमेशन सेंटर पर करीब 30 युवक मौजूद थे।

करीब 10 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है।

जांच

दीवार तोड़ इमारत में दाखिल हुई टीम

ETV भारत के मुताबिक, आग लगने की सूचना के बाद करीब आधे घंटे तक अग्निशमन का दस्ता नहीं पहुंच सका। इस बीच, लोग मदद करते रहे।

उपमुख्यमंत्री पाठक ने बताया कि इमारत में आग बुझाने के बाद रास्ते में काफी धुआं थी, जिसकी वजह से दमकल के कर्मी पीछे की दीवार तोड़कर इमारत में दाखिल हुए।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उनके सामने 15 लोगों को बाहर निकाला गया है। सभी को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

आग पर काबू

दुखद

रो पड़े उपमुख्यमंत्री

मौके पर करीब ढाई घंटे से उपमुख्यमंत्री पाठक मौजूद हैं। वे मीडिया से बात करते समय भावुक हो गए और उनका गला भर्रा गया।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे गर्मी की छुट्टियों में एनिमेशन सीखने आते हैं। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है और घायलों को हरसंभव मदद को कहा है। मौके आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हुए भावुक

मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

PMO ने एक्स पर लिखा, 'लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से लखनऊ लौटे

मुख्यमंत्री घटना के समय अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे अपना दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ चले आए हैं।

लखनऊ ट्रॉमा सेंटर की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अमिया अग्रवाल ने बताया कि 21 से 22 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें 5 लोग घायल थे और 2 को पीठ में चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था।

जांच

मृतकों में 17 से 22 साल के किशोर शामिल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में 17 से 22 साल के किशोर और युवक शामिल हैं। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं।

कुछ के शव बुरी तरह जल गए, जिसके बाद उन्हें थैलों में ले जाया गया, जबकि कुछ को कंबल में लपेटकर पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया है। उनकी पहचान मुश्किल हो रही है।

घटना के समय कुछ बच्चों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था, लेकिन दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

बयान

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईमानदारी से जांच की मांग की

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने घटना के पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच करने और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इससे बचने के उपाय करने की बात कही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर शोक जताया है।

ADVERTISEMENT