नोएडा की बहुमंजिल रिहायशी इमारत में AC फटा, भीषण आग लगी
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को एक बहुमंजिला रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने के कारण AC फटना बताया जा रहा है। घटना सेक्टर 119 में स्थित अरण्य सोसाइटी में की है। यहां के 22वीं मंजिल पर आग लगी है। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। करीब 7 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है।
आग
कैसे लगी आग?
आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ लोगों ने फ्लैट में लगे AC के फटने की जानकारी दी है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने संभावना जताई है कि बालकनी में लगी AC में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई थी, जिसके बाद धुआं उठा। आग ने आसपास की मंजिलों की बालकनी तक अपनी पहुंच बना ली थी। हालांकि, किसी तरह आग पर काबू पाया गया है।
जांच
फ्लैट छोड़कर भागे लोग
आग लगने की सूचना पर 22वीं मंजिल समेत ऊपर और नीचे के कई फ्लैट के लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने-अपने घर छोड़कर नीचे आ गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जिस मंजिल पर आग लगी है, वहां काफी नुकसान हुआ है। यह फ्लैट किसका है, यह जानकारी भी अभी तक नहीं आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
आग का दृश्य
नोएडा के सेक्टर 119 में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई है AC ब्लास्ट होने से लगी है फायर की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी है pic.twitter.com/pNMZkVgeYm
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) June 29, 2026
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Fire broke out at a a flat at Aranya Society, Sector-119, within the jurisdiction of the Sector-113 Police Station. Six fire service tenders have arrived at the scene. Firefighting operations are underway. There have been no casualties as of now. pic.twitter.com/pDukGRov5V
— ANI (@ANI) June 29, 2026