कौशांबी में टोल बूथ से LPG टैंकर टकराने का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 26 जून को टोल बूथ से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर के टकराने का भयानक वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है। वीडियो में LPG टैंकर तेज रफ्तार में आकर टोल बूथ के डिवाइडर से टकरा दिख रहा है, जिसके बाद गैस फैलने लगती है। करीब 30 सेकेंड बाद तेज धमाके के साथ आग लगती है और पूरे टोल बूथ को अपनी चपेट में ले लेती है।
हादसा
2 किलोमीटर दिखी थी आग
कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून की सुबह साढ़े 6 बजे LPG गैस टैंकर हादसा हुआ था। इसका CCTV फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में 2 टैंकर टोल बूथ पर आते दिख रहे हैं, जिसमें एक नियंत्रण खो देता है और डिवाइडर से टकरा जाता है, जबकि दूसरा वहां से निकल जाता है। घटना के बाद गैस रिसाव से भीषण आग लगी थी, जो 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दी।
हादसा
हादसे में 5 लोगों की मौत
टैकर चालक 40 वर्षीय धर्मेंद्र दुबे और टोल प्लाजा के एक कर्मचारी आलोक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य 3 लोग घायल हुए थे, जिन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हादसे के बाद यातायात जाम को रोकने के लिए वाहनों को कुछ समय के लिए टोल प्लाजा से बिना शुल्क के गुजरने की अनुमति दी गई थी। हादसे की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का वीडियो
उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी में 26 जून को LPG गैस टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद अग्निकांड का Video
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 3, 2026
इस हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। 16 बाइकें और 2 कार जल गईं।pic.twitter.com/obO8jtzTZ8
ट्विटर पोस्ट
हादसे का दूसरे कैमरा एंगल से वीडियो
कौशांबी एलपीजी टैंकर अग्निकांड CCTV फुटेज आया सामने, मृतकों की संख्या बढ़कर 4, इलाज के दौरान दो टोल कर्मी ने तोड़ा दम, अस्पताल में दो टोलकर्मी का चल रहा इलाज। 26 जून की हुई थी घटना। #kaushambi pic.twitter.com/TTPdkzrvYS
— Akhilesh Gautam (@akhileshaajtak) July 2, 2026