Loading...
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग; 9 की मौत, कई ने कूदकर जान बचाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग; 9 की मौत, कई ने कूदकर जान बचाई

लेखन गजेंद्र
Sep 24, 2026
09:00 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हुई है। हादसा जेवर हवाई अड्डे के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है। हादसे के दौरान कुछ यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती बस से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बस दिल्ली से महोबा जा रही थी तभी हादसा हुआ। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।

हादसा

बस में सवार थे 40 से 50 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कल्पना ट्रेवल्स की बस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट से अपनी यात्रा शुरू की थी। बस में 40 से 50 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि बस में चालक और परिचालक धूम्रपान करते देखे गए थे। इस दौरान बस में जलने की गंध आ रही थी, जिसे दोनों ने नजरअंदाज किया था। इसका जिक्र FIR में है।

इसके बाद आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्विटर पोस्ट

बस में लगी आग का दृश्य

ADVERTISEMENT

घटना

पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि यात्रियों ने चालक और परिचालक पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बस में जलने की गंध आने के बावजूद भी दोनों ने बस नहीं रोकी।

उन्होंने यात्रियों से कहा कि बस में ऐसी गंध आना सामान्य बात है। इसके बाद ही चालक की सीट के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं।

पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या के साथ-साथ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

जांच

मुख्यमंत्री ने दुख जताया, मुआवजे की घोषणा

घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 के मुआवज़े की घोषणा की है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिवारों से बात कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करें और घायलों को अच्छा इलाज मुहैया कराएं।

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पर मौके से कई लोगों को बचाया गया। हालांकि, कई बस में फंस गए थे।

बयान

यात्रियों ने बताई आपबीती

एक महिला यात्री ने बताया कि वह अपने केबिन में सो रही थी, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया और आग की सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपना फोन लेकर बाहर निकल आईं।

उन्होंने बताया कि बस में इतना धुआं था कि कुछ दिख नहीं रहा था और धक्का-मुक्की हो रही थी, तभी किसी ने उनको बाहर खींच लिया।

एक अन्य यात्री ने बताया कि बस से निकलना आसान नहीं था, कई लोग धुएं से घुट रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

जली बस की हालत

ADVERTISEMENT