उत्तराखंड: चंपावत में गहरी खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत
क्या है खबर?
उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बापरू के पास हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
कार सवार परिवार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ कनालीछीना की ओर जा रहा था। तभी बंतोली गांव के ऊपर हाईवे पर कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद कार में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे की कार से गिरने से जान गई मृतकों में राजेंद्र कुमार (48) और बलदेव कुमार (36) शामिल हैं। नीतू देवी (35), अक्षिता (8), आरव (5) घायल हैं।
जांच
आग से कार बुरी तरह जली
पुलिस ने बताया कि कार राजेंद्र कुमार चला रहे थे, जबकि बलदेव आगे बैठे थे। बलदेव की पत्नी नीतू और बच्चे पीछे की सीट पर बैठकर घर लौट रहे थे। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। कार खाई में गिरते ही आग की लपटों से घिर गई थी। वह बुरी तरह जल गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वह मामले की जांच कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का वीडियो
चंपावत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां लोहाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर बंतोली के पास एक कार खाई में जा गिरी. खाई में गिरते ही कार में आग लग गई है. जिससे एक व्यक्ति जिंदा जल गया तो दूसरे की छिटकर मौत हो गई. जबकि, एक महिला समेत 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. pic.twitter.com/bbYlnoQ1xu
— thehillnews.in (@thehill_news) June 19, 2026