LOADING...
कीर्ति आजाद ने नकली नोट खुलेआम बेचे जाने का वीडियो साझा किया, लिखा- सरकार चुप है
कीर्ति आजाद ने नकली नोट बेचने का वीडियो साझा किया

कीर्ति आजाद ने नकली नोट खुलेआम बेचे जाने का वीडियो साझा किया, लिखा- सरकार चुप है

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नकली नोट बेचे जाने की वीडियो साझा कर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने एक्स पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें 500 रुपये के नोटों का बंडल दिख रहा है, जिसे मशीन से गिना जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 28 जनवरी, 2026 का है। इसमें एक मोबाइल नंबर भी लिखा है।

दावा

कीर्ति आजाद ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया

बर्धमान दुर्गापुर से TMC सांसद आजाद ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, 'भाजपा पेश करती है: डिजिटल इंडिया इंस्टाग्राम पेजों के ज़रिए खुलेआम जाली नोट बेचे जा रहे हैं, सेल नंबर 9833831208 के साथ, कोई डर नहीं। क्या मोदी सरकार की इंटेलिजेंस सो रही है या जानबूझकर चुप है? भारत एक गंभीर जांच और ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। क्या प्रवर्तन निदेशालय (ED) सुन रहा है?' हालांकि, आजाद ने वीडियो किसी को टैग नहीं किया है।

ट्विटर पोस्ट

कीर्ति आजाद ने साझा किया वीडियो

Advertisement

दावा

कितना सच है यह वीडियो?

वीडियो में नोट की गड्डी देखकर ये कहना मुश्किल है कि इसमें नकली नोट का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, तमिलनाडु, मुंबई, गुजरात में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल नंबर का प्रचार कर नकली नोट बेंचे जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरोह के लोग 1 लाख रुपये में 7 लाख रुपये नकली नोट देने का दावा करते हैं। इसमें कुछ लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

Advertisement