LOADING...
विराट कोहली ने RCB की 'ऑल टाइम इलेवन' चुनी, मोहम्मद सिराज को नहीं दी जगह
विराट कोहली ने RCB की 'ऑल टाइम इलेवन' में गेल और डिविलियर्स को चुना (तस्वीर: एक्स/@ImTanujSingh)

विराट कोहली ने RCB की 'ऑल टाइम इलेवन' चुनी, मोहम्मद सिराज को नहीं दी जगह

Mar 16, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। आगामी संस्करण से कुछ दिन पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की अपनी 'ऑल टाइम इलेवन' चुनी है। उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे बड़ी खिलाड़ियों को जगह दी है। हालांकि, उन्होंने सितारों से सजी इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नहीं चुना है। आइए उनकी टीम पर एक नजर डालते हैं।

टीम 

इन खिलाड़ियों को भी दी जगह 

कोहली ने गेल और डिविलियर्स के अलावा अपनी टीम में केएल राहुल, रजत पाटीदार को दिनेश कार्तिक को चुना है। बता दें कि पाटीदार की कप्तानी में ही RCB ने पिछले सीजन में लीग इतिहास में पहली बार खिताब जीता था। वहीं गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क और युजवेंद्र चहल को जगह दी है। दिग्गज स्पिनर चहल RCB की ओर से खेलते हुए 100 से भी ज्यादा विकेट चटका चुके हैं।

बयान 

कुंबले और हर्षल पटेल को लेकर क्या बोले कोहली?

कोहली ने अनिल कुंबले और हर्षल पटेल को भी चुना। उन्होंने पूर्व दिग्गज को टीम में लेते हुए कहा, "आठवें नंबर पर अनिल भाई (कुंबले) को रखूंगा। ऐसे में यह एक जबरदस्त टीम होगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं हर्षल (पटेल) को भी टीम में चुनूंगा, क्योंकि उनमें थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी की काबिलियत भी है। और वह तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर एकदम सही बैठते हैं। वह अलग-अलग फेज में गेंदबाजी करते रहे हैं।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

 टीम 

कोहली ने सिराज को नहीं दी जगह 

कोहली ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में सिराज को नहीं चुना। बता दें कि सिराज (2018-2024) RCB में कोहली की कप्तानी में टीम के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे। उन्होंने डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क के रूप में 2 विदेशी तेज गेंदबाजों को जगह दी। कोहली की ऑल टाइम इलेवन- क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, और युजवेंद्र चहल।

Advertisement