LOADING...
ऑस्कर 2026: ब्रैड पिट की 'F1' ने जीता सर्वश्रेष्ठ साउंड का पुरस्कार
ऑस्कर 2026 में 'F1' का खुला खाता

ऑस्कर 2026: ब्रैड पिट की 'F1' ने जीता सर्वश्रेष्ठ साउंड का पुरस्कार

Mar 16, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

सिनेमा जगत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सम्मान ऑस्कर पुरस्कार, 2026 के लिए विजेताओं का ऐलान किया गया। अभिनेता ब्रैड पिट की रेसिंग फिल्म 'F1' का आखिरकार खाता खुला। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ साउंड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे 3 अन्य श्रेणियों- सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव और सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए भी नामांकन मिले थे। अभिनेता जॉन क्रैसिंस्की ने मंच पर साउंड टीम के सदस्यों क्रिस बर्लो, जेम्स माथेर और मार्क टेलर को पुरस्कार दिया।

ट्विटर पोस्ट

'F1' को सर्वश्रेष्ठ साउंड का पुरस्कार मिला

जीत

'F1' की जीत पर निर्देशक और अभिनेता का जताया आभार

फिल्म 'F1' की साउंड टीम ने पुरस्कार लेते समय निर्देशक जोसेफ कोसिंस्की और निर्माता ब्रैड पिट का आभार जताया। उन्होंने दर्शकों को बताया कि फिल्म में असली कार रेसिंग की आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए किस प्रकार वह सेट पर माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया करते थे। उनका मकसद दर्शकों को थिएटर में असली 'F1' रेस का एहसास करवाना था।

Advertisement

फिल्म

फिल्म 'F1' के बारे में जानिए

ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' जून, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है। इसमें अभिनेता ने 'सोनी हेयस' नाम के एक साहसिक ड्राइवर का किरदार निभाया है। इसकी शूटिंग असल ग्रां प्री इवेंट्स के दौरान की गई थी। ऑस्कर में 'F1' से काफी उम्मीदें थीं क्योंकि इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नामांकन हासिल हुआ था, लेकिन यह लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' से हार गई।

Advertisement