LOADING...
भारत में 6,450 अरब रुपये तक पहुंच सकता है ऐपल का आईफोन उत्पादन
भारत में 6,450 अरब रुपये तक पहुंच सकता है ऐपल का आईफोन उत्पादन

भारत में 6,450 अरब रुपये तक पहुंच सकता है ऐपल का आईफोन उत्पादन

Mar 16, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

भारत में आईफोन बनाने का काम तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 22-26 के बीच देश में बने आईफोन का कुल उत्पादन मूल्य करीब 70 अरब डॉलर (लगभग 6,450 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है। ऐपल ने भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है। इससे भारत कंपनी के लिए अहम उत्पादन केंद्र बनता जा रहा है और यहां तैयार किए गए आईफोन अब बड़ी संख्या में विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं।

PLI योजना

PLI योजना से उत्पादन को मिला बड़ा सहारा

सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना ने भारत में स्मार्टफोन निर्माण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। वित्त वर्ष 26 इस योजना का सबसे मजबूत साल हो सकता है। अनुमान है कि इस साल भारत में 25 अरब डॉलर से ज्यादा के आईफोन बनाए जा सकते हैं। वित्त वर्ष 25 में आंकड़ा करीब 21 अरब डॉलर (लगभग 1,900 अरब रुपये) था। यानी सिर्फ एक साल में उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बढ़त

निर्यात से मिली सबसे बड़ी बढ़त

भारत में बने आईफोन का बड़ा हिस्सा विदेशों में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल उत्पादन का करीब 70 प्रतिशत यानी लगभग 4,600 अरब रुपये के आईफोन निर्यात किए गए हैं। खासकर अमेरिका में इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 26 में अप्रैल से दिसंबर के बीच अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 182 प्रतिशत बढ़कर 5.04 अरब डॉलर से 14.1 अरब डॉलर (लगभग 1,300 अरब रुपये) तक पहुंच गया है।

Advertisement

उत्पादन क्षमता

फॉक्सकॉन और टाटा ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता

ऐपल के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ाई है। महामारी के बाद ऐपल ने चीन के अलावा दूसरे देशों में भी उत्पादन बढ़ाने की रणनीति अपनाई। इसी वजह से भारत में नए प्लांट और उत्पादन लाइनें जोड़ी गईं। हालांकि, उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि आगे उत्पादन और निर्यात की रफ्तार इस बात पर भी निर्भर करेगी कि सरकार PLI योजना को आगे बढ़ाती है या नहीं।

Advertisement