ऑस्कर 2026: 'के-पॉप डेमन हंटर्स' की टीम का भाषण बीच में रोका गया, भड़के लोग
क्या है खबर?
ऑस्कर पुरस्कार 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ। विजेताओं की सूची में एनिमेटेड फिल्म 'के-पॉप डेमन हंटर्स' का नाम दर्ज हुआ, जिसने 2 श्रेणियों में जीत दर्ज करते हुए वैश्विक मंच पर धूम मचा दी। इसने डिज्नी की 'जूटोपिया 2' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। दूसरा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग के लिए मिला है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की नाराजगी देखी जा रही है।
वजह
टीम का भाषण बीच में रोकने पर नाराज हुए फैंस
पुरस्कार हासिल करने के लिए अभिनेत्री ईजेएई और यू हान ली समेत कई अन्य सितारे मंच पर पहुंचे। जैसे ही हान ली ने अपना भाषण शुरू किया, तो संगीत बजना शुरू हो गया जिससे उनका भाषण बीच में रुक गया। यह देखकर फैंस भड़क गए और उन्होंने ऑस्कर निर्माताओं पर 'नस्लवादी, असभ्य और अपमानजनक' बर्ताव का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि जब कोई गैर-श्वेत या एशियाई कलाकार इतिहास रचता है, तो उनकी बात को अनसुना किया जाता है।
ट्विटर पोस्ट
भाषण बीच में रोका गया
the oscar’s are rude af for this i’m sorry😭 pic.twitter.com/3tSXtT8x54
— 𝗱𝗮𝗻𝗻𝘆🫧💚 (@beyoncegarden) March 16, 2026
ट्विटर पोस्ट
लोगों ने इस बर्ताव को अपमानजनक और असभ्य बताया
Wow…who wants to talk about the @TheAcademy being super racist cutting #golden speeches in like 10 seconds! That was beyond disrespectful and freaking rude and racist!!! #academyawards #oscars
— Andrew Friedlos (@thefriedlos) March 16, 2026
सीक्वल
'के-पॉप डेमन हंटर्स' के सीक्वल का हुआ ऐलान
इधर फिल्म 'के-पॉप डेमन हंटर्स' ने 2 ऑस्कर जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं दूसरी ओर, निर्माताओं द्वारा इसके सीक्वल का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है जो फैंस के लिए दोहरे जश्न का मौका है। नेटफ्लिक्स और सोनी पिक्चर्स एनीमेशन ने पुष्टि करते हुए बताया है कि दूसरी किस्त पर काम चल रहा है। इसमें मुख्य के-पॉप गर्ल ग्रुप की वापसी होगी। यह 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक रिलीज हो सकती है।