गुजरात चुनाव: खबरें

गुजरात: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 38 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित

कांग्रेस ने पिछले साल दिसंबर में हुए गुजरात चुनाव में करारी हार मिलने के बाद पार्टी के नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद

भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वो दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसी के साथ गुजरात में लगातार सातवीं बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि पटेल के साथ करीब 25 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

गुजरात: भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा विधायकों ने भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही औपचारिक तौर पर यह साफ हो गया है कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

गुजरात हमारी प्रयोगशाला, विजय रूपाणी को हटाना एक प्रयोग था- जेपी नड्डा

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के एक दिन बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात को भाजपा की प्रयोगशाला बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाना एक प्रयोग था।

विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। जहां गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

कौन है भूपेंद्र पटेल जो दूसरी बार बनने जा रहे हैं गुजरात के मुख्यमंत्री?

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दूसरी बार राज्य की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

गुजरात में भाजपा की सुनामी, सबसे अधिक सीट जीतकर रचा इतिहास

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के गृह क्षेत्र साबरमती से हर्षद पटेल जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र की विधानसभा सीट साबरमती से भाजपा उम्मीदवार डॉ हर्षद पटेल ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश महीदा को 98,684 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: अल्पेश ठाकोर ने गांधीनगर दक्षिण सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के विजयी अभियान को जारी रखा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया कतारगाम सीट से हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल सूरत जिले की कतारगाम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया को हार झेलनी पड़ी हैं।

विधानसभा चुनावः गुजरात ने रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकारा- अमित शाह

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रमुख प्रतिद्वंद्वि पार्टी कांग्रेस को चित करते हुए रिकॉर्ड 155 से अधिक सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात विधानसभा चुनाव के आज परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इसमें भाजपा ने अब तक 42 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 115 पर आगे चल रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: पोरबंदर सीट पर बाबूभाई बोखिरिया को मिली हार

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में से एक पोरबंदर विधानसभा सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक बाबूभाई बोखिरिया को हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल बनासकाठा जिले की वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर ली है।

गुजरात विधानसभा चुनाव इतिहास में एक पार्टी द्वारा जीती गई सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड क्या है?

गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। भाजपा ने अब तक 13 सीटों पर जीत दर्ज कर ली और 146 पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में उसके 155 से अधिक सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार इसुदान गढ़वी को हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हर्ष सिंघवी ने मजूरा विधानसभा सीट से हासिल की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटों में शामिल सूरत जिले की मजूरा सीट से भाजपा उम्मीदवार और गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार पीवीएस शर्मा को 1,16,675 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हार्दिक पटेल ने वीरमगाम सीट पर लहराया जीत का परचम

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल अहमदाबाद जिले की वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पाटीदार आंदोलन के प्रणेता रहे हार्दिक पटेल ने शानदार जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: रिवाबा जडेजा ने जामनगर उत्तर सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने शानदार जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: मोरबी सीट से भाजपा के कांति अमृतिया ने दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटों में से एक मोरबी सीट से भाजपा उम्मीदवार कांति अमृतिया ने शानदार जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोदिया सीट से हासिल की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल अहमदाबाद जिले की घाटलोदिया विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की है।

गुजरात चुनाव नतीजे: इन 10 बड़े नामों और सीटों के नतीजों पर सबकी नजर

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरूआती रुझानों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।

गुजरात चुनाव नतीजे: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस का बुरा हाल

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।

एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों और दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं।

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया मतदान के दौरान प्रचार करने का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रचार करने का आरोप लगाया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा पर लगाया हमले का आरोप

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से पहले बनासकांठा की दांता सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांति खराडी ने भाजपा उम्मीदवार लाधू पारघी पर हमले का आरोप लगाया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर कल होगा मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान सोमवार को होगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, लगभग 60.20 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इस चरण में दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे।

30 Nov 2022

गुजरात

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल, समझिए पूरा लेखा-जोखा

गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया और गुरुवार को मतदान होगा। गौरतलब है कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रावण का जिक्र कर प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज, विवाद शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

गुजरात चुनाव: लगभग 20 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, सर्वाधिक AAP के

सोमवार को जारी की गई असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुल 1,621 उम्मीदवारों में से 330 उम्मीदवारों (करीब 20 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में 'आधी आबादी' की अनदेखी, मैदान में हैं महज 9 प्रतिशत महिला उम्मीदवार

अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में भले ही 50 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाता हैं, लेकिन चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में इसकी उपस्थिति नौ प्रतिशत से भी कम है।

27 Nov 2022

गुजरात

गुजरात: चुनावी ड्यूटी पर आए जवानों के बीच झगड़ा, गोली लगने से दो की मौत

गुजरात में चुनावी ड्यूटी के लिए आए एक जवान ने अपने दो साथी जवानों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं।

गुजरात: योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को कहा 'नमूना' और 'आतंकवाद का सच्चा हितैषी'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात में विधानसभा चुनाव का प्रचार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नमूना और आतंकवाद का सच्चा हितैषी कह डाला।

गुजरात: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, 20 लाख नौकरियां देने और कट्टरता-रोधी सेल बनाने का वादा

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में ये घोषणापत्र जारी किया।

असामाजिक तत्वों को 2002 में सबक सिखाया, गुजरात में स्थापित की स्थायी शांति- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात के खेड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 2002 में असामाजिक तत्वों को सबक सिखाया जिसके बाद उन्होंने हिंसक गतिविधियां छोड़ दीं और राज्य में स्थायी शांति स्थापित हुई।

17 Nov 2022

गुजरात

गुजरात चुनाव: मतदान से पहले ऐहतियाती तौर पर हिरासत में लिए गए 25,000 से अधिक लोग

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अकेले अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने 25,000 से अधिक लोगों को ऐहतियातन हिरासत में लिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर कर लिया है।

गुजरात: भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, अमित शाह ने किया ऐलान

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है और यह और कोई नहीं बल्कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ही हैं।