NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात से अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस खत्म हुई
    अगली खबर
    गुजरात से अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस खत्म हुई
    अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है

    गुजरात से अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस खत्म हुई

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 13, 2022
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात के दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा।

    आम आदमी पार्टी (AAP) पर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है और किसी को उसके सवालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य से भाजपा जा रही है और AAP आ रही है।

    बयान

    कांग्रेस पर केजरीवाल ने क्या बोला?

    कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि पंजाब की AAP सरकार गुजरात में विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जबकि वह खुद दिवालिया होने वाली है और उसके पास सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं है।

    सफाइकर्मियों के एक टाउन हॉल के दौरान केजरीवाल से जब इस आरोप पर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, "ये सवाल किसने पूछा? कांग्रेस खत्म हो गई है। उसके सवाल लेना बंद कीजिए। लोग इसे लेकर स्पष्ट हैं।"

    अपील

    केजरीवाल की लोगों से कांग्रेस पर वोट बर्बाद न करने की अपील

    गुजरात में AAP को भाजपा का विकल्प बताते हुए केजरीवाल ने लोगों से कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करने की अपील की।

    वहीं अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो राज्य में भाजपा का शासन नहीं चाहते और वो कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहते। हमें उनका वोट हासिल करना होगा क्योंकि हम राज्य में भाजपा का एकमात्र विकल्प हैं।"

    कटाक्ष

    मोदी के बाद सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने पर विचार कर रही भाजपा- केजरीवाल

    केजरीवाल ने कार्यक्रम के दौरान AAP के सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर को गुजरात का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के भाजपा के दावे का भी जवाब दिया।

    उन्होंने कहा, "कृपया उनसे कहना कि केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की योजना बना रही है। कृपया सवाल पूछ रहे भाजपा नेताओं से सोनिया जी को मोदी जी का उत्तराधिकारी बनाए जाने की योजना पर सवाल पूछना।"

    दावा

    केजरीवाल का दावा- गुजरात से भाजपा जा रही, AAP आ रही

    गुजरात विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में दो महीने रह गए हैं और गुजरात से भाजपा जा रही है, AAP आ रही है।

    उन्होंने दावा किया कि गुजरात में बहुत भ्रष्टाचार है और हर सरकारी विभाग में काम करवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

    उन्होंने कहा कि वह अपने मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक या सांसद किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे और अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

    गुजरात विधानसभा चुनाव

    गुजरात में साल के अंत में होने हैं चुनाव, तेजी से उभर रही AAP

    बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है और पिछले लगभग तीन दशक से यहां भाजपा की सरकार है।

    राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता रहा है, हालांकि इस बार AAP यहां तेजी से उभर रही है। पार्टी को मजबूत करने के लिए हालिया समय में केजरीवाल और सिसोदिया कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    गुजरात

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    नरेंद्र मोदी

    बिहार: भाजपा से गठबंधन तोड़ RJD के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट्स राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार? 2002 गुजरात दंगे
    नीतीश कुमार का मोदी पर निशाना, बोले- उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए बिहार
    2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी नीतीश कुमार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    क्या तिहाड़ जेल में बनाई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना? पुलिस ने ली तलाशी पंजाब
    सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां पंजाब
    भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में जमा हुए लोग पंजाब

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव पंजाब
    दिल्ली: कल सड़क पर उतरेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, तीन दिन कर सकेंगे मुफ्त सफर दिल्ली सरकार
    कौन है विजय सिंगला और कैसे भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई? आम आदमी पार्टी समाचार
    स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अधिकारी पति-पत्नी का तबादला, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भेजा गया दिल्ली

    गुजरात

    गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी वडोदरा
    बेरोजगारी: गुजरात में 3,400 पदों के लिए 17 लाख युवाओं ने किया आवेदन रोजगार समाचार
    कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? यूक्रेन युद्ध
    इस राज्य में सिविल इंजीनियर समेत कुल 215 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025