NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
    राजनीति

    गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

    गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
    लेखन भारत शर्मा
    Dec 08, 2022, 05:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
    गुजरात में 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

    गुजरात विधानसभा चुनाव के आज परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इसमें भाजपा ने अब तक 42 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 115 पर आगे चल रही है। ऐसे में उसके 155 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है। यह संख्या बहुमत के आंकड़े (92 सीट) से कहीं ज्यादा है। इसको लेकर भाजपा ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और 12 दिसंबर को सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का ऐलान किया है।

    प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने किया ऐलान

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि राज्य में नई सरकार को शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। भूपेंद्र पटेल दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को ही विपक्ष मानते हैं। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वो राष्ट्रीय पाट्री थी, वो खत्म हो रही है। आम आमदी पार्टी (AAP) का यहां कुछ था नहीं।

    भूपेंद्र पटेल ने सफलता को बताया भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का जीत

    रिकॉर्ड जीत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को जारी रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया है। भाजपा की यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का जीत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जितनी बधाई दी जाए उतनी ही कम है।

    प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के मार्गदर्शन से मिली जीत

    मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि उन्होंने जनता का विश्वास बनाकर रखा है। पार्टी की जीत में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह का मार्गदर्शन बहुत काम आया है। यह जीत का जश्न मानाने का मौका है। विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना है।

    हर वर्ग के लोग दिल से हैं भाजपा के साथ- शाह

    गुजरात में मिली प्रचंड जीत पर गृह मंत्री शाह ने कहा कि गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग के लोगपूरे दिल से भाजपा के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने जीत के लिए गुजरात की जनता को नमन करते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी है।

    क्या रहा है दिग्गज नेताओं का हाल?

    इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी पारंपरिक घाटलोदिया सीट से लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमीबेन याग्निक को 1,92,263 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। इसी तरह राज्य के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने अपनी पारंपरिक सीट मजूरा पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार पीवीएस शर्मा को 1,16,675 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

    मोरबी सीट पर भी भाजपा को मिली बड़ी जीत

    मोरबी पुल हादसे के बाद यह सीट भाजपा के लिए चुनौती मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा उम्मीदवार कांति अमृतिया ने हादसे के दौरान किए गए कार्यों के दम पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार जयंती पटेल को 60,079 वोटों से हराया है। इसी तरह वीरमगाम सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक पटेल, जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेट रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने शानदार जीत दर्ज की है।

    रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ी भाजपा

    चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात की 182 सीटों के लिए हुई मतगणना में अब तक भाजपा ने कुल 136 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है और 20 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और तीन सीट पर उसे बढ़त है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार सीटों पर जीत हासिल करने के साथ एक पर बढ़त बना रखी है। समाजवादी पार्टी ने एक और निर्दलीयों ने तीन सीटें जीती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    गुजरात चुनाव
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोरिंगा बीज के इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे मधुमेह
    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं अमरीश पुरी
    टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज हेल्थ टिप्स
    मिशन मजनू: सिद्धार्थ मल्होत्रा से रश्मिका मंदाना तक, जानिए कलाकारों ने कितनी ली फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को भारत सरकार ने बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रोपेगेंडा विदेश मंत्रालय
    क्या है बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार का मुद्दा और प्रधानमंत्री को क्यों करनी पड़ी अपील? बॉलीवुड समाचार
    उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा उन्नाव रेप केस
    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म

    कांग्रेस समाचार

    त्रिपुरा: चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई घायल त्रिपुरा
    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने का आरोप, जानें मामला इंडिगो
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? चुनाव आयोग
    राहुल गांधी बोले- मैं वरुण गांधी की विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता राहुल गांधी

    गुजरात चुनाव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन कर्नाटक
    भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद भूपेंद्र पटेल
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ भूपेंद्र पटेल
    गुजरात हमारी प्रयोगशाला, विजय रूपाणी को हटाना एक प्रयोग था- जेपी नड्डा जेपी नड्डा

    भाजपा समाचार

    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप? कुश्ती
    बिहार: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के लिए बक्सर में रोकी गईं ट्रेनें, भाजपा ने घेरा बिहार
    मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल मेघालय
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान चुनाव आयोग

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023