NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियों के बीच चुनाव आयोग ने कैसे की तैयारी?
    अगली खबर
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियों के बीच चुनाव आयोग ने कैसे की तैयारी?
    चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तैयारी कैसे की?

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियों के बीच चुनाव आयोग ने कैसे की तैयारी?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 12, 2022
    12:56 pm

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। 68 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 20 की ऊंचाई समुद्र तल से 15,000 फीट ऊपर है।

    पहाड़ी इलाका होने के कारण चुनाव आयोग को यहां इंतजाम करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कई ऐसे इलाकों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहुंचना बेहद मुश्किल था।

    तैयारी

    मतदान के लिए भेजी गईं विशेष टीमें

    राज्य में 65 से अधिक मतदान केंद्र 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बने हैं। यहां पर मतदाताओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है।

    लाहौल स्पीति के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगंग में महज 54 मतदाता हैं, वहीं कुरचेड में सिर्फ 56 मतदाता है। यहां अभी से बर्फबारी शुरू हो गई है। यहां रास्तों से बर्फ हटाने के लिए चुनाव आयोग ने सीमा सड़क संगठन (BRO) और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमों को भेजा है।

    कांगड़ा

    नाव से भेजी गई टीम

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, कांगड़ा जिले के फतेहपुर में मतदान केंद्र बनाने के लिए चुनाव आयोग ने नाव से टीम भेजी थी। इस बूथ पर 90 मतदाता मतदान करेंगे।

    इसी तरह चीन सीमा के पास स्थित हिमाचल का आखिरी मतदान केंद्र कहे जाने वाले चितकुल में भी विशेष टीम भेजी गई थी।

    एक अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाको में मतदान पर नजर रखने के लिए 40-50 पार्टियां तैनात की गई हैं।

    हिमाचल चुनाव

    157 बूथों का संचालन महिलाओं के हाथ में

    चुनाव आयोग ने राज्य में 157 बूथों का संचालन महिलाओं के हाथ में सौंपा है। इनमें से एक चिंतपूर्णी का 'पिंक पोलिंग स्टेशन' भी शामिल हैं।

    वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आयोग ने तीन हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि जिन इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, वहां रास्तों से बर्फ हटाने के लिए विशेष उपकरण और टीमें भेजी गई है और कई इलाकों में रास्ते साफ कर दिए गए हैं।

    विधानसभा चुनाव

    राज्य में हैंं 55 लाख मतदाता

    राज्य में 55 लाख मतदाताओं में लगभग 43,000 ऐसे हैं, जो इन चुनावों नें पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 1,184 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

    इस बार हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और इनमें से महिलाओं की संख्या महज 24 है।

    पार्टियों की बात की जाए तो भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    8 दिसंबर को होगा नतीजों का ऐलान

    आज मतदान समाप्त होने के बाद 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ हिमाचल के परिणामों का ऐलान किया जाएगा। भाजपा इस बार यहां दोबारा सत्ता में आना चाहेगी, वहीं कांग्रेस भाजपा को उखाड़कर फिर से सरकार बनाना चाह रही है।

    2017 के विधानसभा चुनाव में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था और भाजपा को 44, कांग्रेस को 21 और CPI (M) को एक सीट मिली थी। इनके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    चुनाव आयोग
    गुजरात चुनाव
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    विधानसभा चुनाव: हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे; गुजरात का ऐलान नहीं आम आदमी पार्टी समाचार
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची नरेंद्र मोदी
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, पांच लाख रोजगार और मुफ्त बिजली का वादा भाजपा समाचार
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: बेरोजगारी से लेकर पेंशन योजना तक, ये हैं बड़े मुद्दे हिमाचल प्रदेश

    चुनाव आयोग

    उत्तर प्रदेश: 11 जिलों में पहले चरण का मतदान कल, 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 60.17 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट समाजवादी पार्टी
    वोटर ID कार्ड के लिए इस तरह करें अप्लाई, यह है आसान प्रक्रिया वोटर ID कार्ड
    उत्तर प्रदेश: निर्वाचन अधिकारी से मारपीट के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज उत्तर प्रदेश

    गुजरात चुनाव

    मणिशंकर के बयान पर मोदी का पलटवार, कहा- जीत नहीं सकते इसलिए गाली दे रहे बिहार
    गुजरात: सभी छह नगर निगमों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर भाजपा अहमदाबाद
    विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे गुजरात
    केजरीवाल ने गुजरात में भी खेला बिजली कार्ड, 300 यूनिट मुफ्त देने का वादा नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    तेलंगाना: मुख्यमंत्री कल लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, खुशी में TRS नेता ने बांटी शराब और चिकन तेलंगाना
    हिमाचल: प्रधानमंत्री की रैली के लिए पत्रकारों से मांगा चरित्र प्रमाणपत्र, विरोध होने पर आदेश वापस नरेंद्र मोदी
    संसदीय समितियों में फेरबदल, कांग्रेस के हाथ से गई मुख्य समितियों की अध्यक्षता शशि थरूर
    कांग्रेस नेता बोले- द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी को न मिले; महिला आयोग ने थमाया नोटिस गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025