NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार
    राजनीति

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 16, 2022, 11:04 am 1 मिनट में पढ़ें
    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार
    गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान से हटे शशि थरूर

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर कर लिया है। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने इस पर बचाव करते हुए कहा कि थरूर पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं थे। बता दें कि पिछले चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस इस बार गुजरात में सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है।

    स्टार प्रचारक न बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं थरूर

    NDTV ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कांग्रेस के छात्र संघ ने थरूर को गुजरात में प्रचार के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टार प्रचारकों में शामिल न किए जाने से नाराज थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर रखने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक थरूर या कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

    कांग्रेस ने इन्हें बनाया है स्टार प्रचारक

    गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने कल स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, रघु शर्मा, सचिन पायलट, कमलनाथ, तारीक अनवर, अशोक च्वहाण, पवन खेड़ा, भरत सिंह सोलंकी, कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी और उषा नायडू समेत 40 नेताओं के नाम हैं।

    भारी अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव हारे थे थरूर

    अक्टूबर में हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर भारी अंतर से हारे थे। 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर 1,072 वोट ही हासिल कर पाए। चुनाव से पहले ही खड़गे को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनका समर्थन किया था। हालांकि, थरूर गुट की तरफ से चुनाव में छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए गए थे।

    गुजरात में अगले महीने होने हैं विधानसभा चुनाव

    बता दें कि अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। गुजरात में आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री ने मामले को त्रिकोणीय बना दिया है। AAP पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और उसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    कांग्रेस समाचार
    गुजरात चुनाव
    विधानसभा

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन

    शशि थरूर

    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    केरल: मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर, कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन केरल
    सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर
    इन विवादों से रहा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाता कर्नाटक

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा
    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत राजस्थान
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    गुजरात चुनाव

    गुजरात: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 38 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित कांग्रेस समाचार
    भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद भूपेंद्र पटेल
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ भूपेंद्र पटेल
    गुजरात हमारी प्रयोगशाला, विजय रूपाणी को हटाना एक प्रयोग था- जेपी नड्डा जेपी नड्डा

    विधानसभा

    झारखंड: केजरीवाल की तर्ज पर बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री सोरेन, "भाजपा का पर्दाफाश" करने का इरादा झारखंड
    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड
    महाराष्ट्र: शिंदे और ठाकरे गुट के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर झड़प, जमकर हुई नारेबाजी महाराष्ट्र

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023