Loading...
सोनिया गांधी की आत्मकथा में सावरकर पर टिप्पणी से भड़का परिवार, कानूनी नोटिस भेजा
सोनिया गांधी की आत्मकथा में सावरकर पर टिप्पणी से भड़का परिवार

सोनिया गांधी की आत्मकथा में सावरकर पर टिप्पणी से भड़का परिवार, कानूनी नोटिस भेजा

लेखन गजेंद्र
Nov 24, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर टिप्पणी से सावरकर परिवार भड़क गया है। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने किताब में उनके दादा का जिक्र करने पर सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है। वकील संग्राम कोल्हटकर के जरिए भेजे गए नोटिस में बिना शर्त माफी, सबके सामने सफाई और किताब में सावरकर को 'तोड़-मरोड़कर पेश करने' को लेकर सुधार की मांग की गई है।

आपत्ति

सावरकर परिवार को क्या है आपत्ति?

संस्मरण के पेज 201 और 443 पर 2 हिस्सों पर परिवार को आपत्ति है, जिसमें तथ्यों को गलत और गुमराह करने वाली बताया गया।

पेज 201 में सावरकर पर ब्रिटिश कॉलोनियल अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आरोप है और पेज 443 में सावरकर के राजनीतिक और वैचारिक जरिए को ऐसा बताया गया है जिसमें हिंदू सबसे ऊपर हैं।

नोटिस में सवाल उठाया गया है कि सावरकर के ऐतिहासिक संदर्भ में इसका समर्थन नहीं है।

नोटिस

नोटिस में क्या मांग है?

नोटिस में कांग्रेस नेता सोनिया से बिना शर्त लिखित माफी मांगने और सार्वजनिक तौर पर सफाई देने और दावों को असली ऐतिहासिक जानकारी से साबित करें या गलतियों को मानकर उन्हें ठीक करने की मांग की है।

नोटिस में किताब के प्रकाशक, हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया से भी दखल देने की मांग की गई है, ताकि विवादित हिस्सों को बाद के संस्करण में ठीक किया जा सके।

सोनिया को मांगे मानने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

ADVERTISEMENT