Loading...
दिल्ली वक्फ बोर्ड का कृषि भवन मस्जिद को हटाने का विरोध, हाई कोर्ट में जवाब दाखिल
दिल्ली हाई कोर्ट में वक्फ बोर्ड ने कृषि भवन मस्जिद को हटाने का विरोध किया है

दिल्ली वक्फ बोर्ड का कृषि भवन मस्जिद को हटाने का विरोध, हाई कोर्ट में जवाब दाखिल

Nov 24, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत कृषि भवन परिसर में स्थित मस्जिद को हटाने की केंद्र सरकार की योजना का दिल्ली वक्फ बोर्ड (DWB) ने कड़ा विरोध किया है। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि बोर्ड की वैधानिक भूमिका पर विचार किए बिना मस्जिद के खिलाफ केंद्र सरकार की कोई भी कार्रवाई अपरिपक्व और कानूनी रूप से अस्थिर होगी। इससे पहले सरकार ने इस मस्जिद को हटाने की बात कही थी।

विवाद

क्या है पूरा विवाद?

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने 19 जनवरी को कृषि भवन और शास्त्री भवन की जगह कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) की इमारत 4 और 5 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था।

इसके बाद मस्जिद तोड़े जाने की आशंका को देखते हुए सितंबर में मस्जिद की प्रबंध समिति 'कदीमी मस्जिद' और पिछले हफ्ते एक नमाजी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।

जानकारी

केंद्र सरकार का पिछला रुख

केंद्र सरकार ने पहले अदालत को बताया था कि कृषि भवन परिसर के भीतर लगभग 111 वर्ग गज में फैली इस वक्फ-अधिसूचित मस्जिद को हटाया जाएगा, क्योंकि यह "सरकारी संपत्ति के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के साथ अस्वीकार्य है।

ADVERTISEMENT

जवाब

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने क्या दिया जवाब?

14 नवंबर को दाखिल अपने जवाब में दिल्ली वक्फ बोर्ड ने केंद्र सरकार के इस तर्क को खारिज कर दिया कि मस्जिद के लिए जगह आरक्षित रखना मास्टर प्लान या संपत्ति के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के खिलाफ है।

बोर्ड ने अदालत से अपील की है कि कानून की उचित प्रक्रिया के बिना मस्जिद को गिराने, हटाने, सील करने या धार्मिक गतिविधियों को स्थायी रूप से बंद करने के किसी भी बलपूर्वक कदम से केंद्र को रोका जाए।

ADVERTISEMENT

हलफनाम

वक्फ बोर्ड ने हलफानामे में क्या लिखा?

बोर्ड ने हलफनामे में लिखा, 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग 4-5 के निर्माण सहित सेंट्रल सेक्रेटेरिएट कॉम्प्लेक्स के प्रस्तावित पुनर्विकास को अपने आप में मस्जिद कृषि भवन की अधिसूचित स्थिति और धार्मिक चरित्र की अनदेखी करने के लिए पर्याप्त औचित्य नहीं माना जा सकता। जनहित और बुनियादी ढांचे का विकास, हालांकि वैध सरकारी उद्देश्य हैं, लेकिन इन्हें कानून के अनुसार ही पूरा किया जाना चाहिए। ऐसे उद्देश्य किसी अधिसूचित वक्फ संपत्ति की वैधानिक स्थिति को स्वतः समाप्त नहीं कर सकते।'

टिप्पणी

हाई कोर्ट ने मामले पर क्या की है टिप्पणी?

हाई कोर्ट के जस्टिस अनीश दयाल ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए हवाई अड्डों और छावनियों में बने सर्वधर्म प्रार्थना स्थलों का उदाहरण देते हुए केंद्र से इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान तलाशने का आग्रह किया।

उन्होंने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा से कहा, "देखिए कि क्या केवल (कृषि भवन के) कर्मचारियों के उद्देश्य से इस पर विचार किया जा सकता है। ये आपके कर्मचारी हैं, वे सरकारी कर्मचारी हैं... हम अनेक आस्थाओं वाले देश हैं।"

दलील

सरकार ने क्या दी है दलील?

ASG शर्मा ने कहा कि सरकार ऐसी स्थिति पर विचार कर सकती है जहां प्रार्थना करने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों को समायोजित किया जा सके, लेकिन इसे आम जनता (पब्लिक) के लिए खुला नहीं रखा जा सकता।"

उन्होंने कहा कि कदीमी मस्जिद और नमाजी की याचिकाओं को वक्फ बोर्ड के माध्यम से प्रतिवेदन के रूप में लिया जा सकता है, जिस पर सरकार विचार करेगी।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी, 2027 को होगी।

ADVERTISEMENT