NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर
    राजनीति

    एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर

    एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 05, 2022, 09:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर
    गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली नगर निगम चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों और दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। इनमें गुजरात और हिमाचल में भाजपा के फिर से सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है, वहीं MCD में आम आदमी पार्टी (AAP) की झाड़ू चलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस हिमाचल में तो भाजपा को टक्कर दे रही है, लेकिन गुजरात और MCD में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहने का अनुमान है।

    क्या कहते हैं गुजरात के एग्जिट पोल्स?

    गुजरात में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार आने का अनुमान है। न्यूज एक्स-जन की बात के एग्जिट पोल में 182 सीट में से भाजपा को 117-140 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस को 34-51 और AAP को 6-13 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और AAP को 2-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    इंडिया टुडे के पोल में भी गुजरात में बन रही भाजपा की सरकार

    हालिया समय में सबसे सटीक रहे इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 131-151 सीटें मिलने की बात कही गई है, वहीं कांग्रेस को 16-30 सीटें मिल सकती हैं। AAP को 9-21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    हिमाचल में कांटे की टक्कर, भाजपा थोड़ा आगे

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन भाजपा थोड़ा आगे है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में राज्य की 68 सीटों में से 35-40 पर भाजपा के जीतने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस 26-31 सीटें जीत सकती है। न्यूज एक्स-जन की बात के पोल में भाजपा के 32-40 और कांग्रेस के 27-34 सीटें जीतने की बात कही गई है रिपब्लिक टीवी-पी-मार्क ने भाजपा को 34-39 और कांग्रेस को 28-33 सीटें दी हैं।

    इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाई गई है। पोल में कांग्रेस को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत का आंकड़ा 35 सीट है।

    MCD में AAP का जादू

    MCD चुनाव की बात करें तो सभी एग्जिट पोल में AAP का जादू चलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में 250 सीटों में से AAP को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं भाजपा को 69-91 सीटें और कांग्रेस को तीन-सात सीटें मिल सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के पोल में AAP को 159-175, भाजपा को 70-92 और कांग्रेस को चार-सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    टाइम्स नाउ के पोल में भी MCD में AAP की सरकार आने का अनुमान

    टाइम्स नाउ-ETG के एग्जिट पोल में AAP को 146-156 सीटें मिलने की बात कही गई है। अभी MCD की सत्ता पर काबिज भाजपा को 84-94 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस के मात्र 6-10 सीटों पर सिमटने का अनुमान है।

    हिमाचल में नवंबर तो गुजरात और दिल्ली में इसी महीने हुई थी वोटिंग

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इसमें रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत वोटर्स ने वोट डाला था। वहीं MCD की 250 सीटों पर कल 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और इसमें 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गुजरात में 1 दिसंबर को पहले चरण की वोटिंग हुई जिसमें 60.20 प्रतिशत वोटिंग प्रतिशत रहा, वहीं आज 93 सीटों पर हुए मतदान में 58.80 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    गुजरात
    हिमाचल प्रदेश
    दिल्ली नगर निगम

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, प्रियांक पांचाल ने जड़ा दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान: हिंदू महिला की बेरहमी से हत्या, सिर अलग कर नोंचा गया मांस पाकिस्तान समाचार
    नए साल की पार्टी के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये 5 आउटफिट, दिखेंगे ट्रेंडी नया साल मुबारक हो
    जय सोनी की होगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री, शो में आएगा नया ट्विस्ट जय सोनी

    आम आदमी पार्टी समाचार

    MCD मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी उम्मीदवार घोषित भाजपा समाचार
    कौन हैं शैली ओबरॉय, जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली मेयर के पद का उम्मीदवार? दिल्ली
    दिल्ली: सरकारी खजाने से राजनीतिक विज्ञापन देने के लिए AAP से 97 करोड़ वसूलने का आदेश अरविंद केजरीवाल
    गुजरात पर केजरीवाल बोले- सब गाय का दूध निकालते हैं, हम बैल का दूध निकाल लाए अरविंद केजरीवाल

    गुजरात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की सेहत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी  अहमदाबाद
    गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अहमदाबाद पहुंचेंगे, ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती नरेंद्र मोदी
    गुजरात: व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को HIV संक्रमित खून की सुई लगाई सूरत

    हिमाचल प्रदेश

    साहसिक खेलों के लिए मशहूर हैं ये 5 भारतीय जगहें एडवेंचर
    पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए दो अलग-अलग हादसों में दो पर्यटकों की मौत गुजरात
    प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना से संक्रमित सुखविंदर सिंह सुक्खू
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने जीते अपने मैच, जानिए पूरे दिन का हाल सचिन तेंदुलकर

    दिल्ली नगर निगम

    ठग सुकेश चंद्रशेखर का आरोप- अरविंद केजरीवाल के इशारे पर परिवार को मिल रहीं धमकियां सुकेश चंद्रशेखर
    दिल्ली: स्कूल में पांचवीं की छात्रा को शिक्षिका ने कैंची से मारा, पहली मंजिल से फेंका बच्चों के खिलाफ अपराध
    दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा जेपी नड्डा
    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप भाजपा समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2022