NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दिया- गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीतेगी कांग्रेस
    राजनीति

    अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दिया- गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीतेगी कांग्रेस

    अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दिया- गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीतेगी कांग्रेस
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 15, 2022, 10:37 am 1 मिनट में पढ़ें
    अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दिया- गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीतेगी कांग्रेस
    अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस पांच सीट भी नहीं जीतेगी। यही नहीं, उन्होंने भविष्य के लिए ये बात एक पेपर पर लिख कर भी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वह पहले भी गुजरात में कांग्रेस के खत्म होने का दावा कर चुके हैं।

    गुजरात में AAP नंबर दो, चुनाव तक बन जाएगी नंबर एक- केजरीवाल

    केजरीवाल ने कांग्रेस के पांच से भी कम सीट जीतने का ये अनुमान इंडिया टुडे और NDTV के अलग-अलग सम्मेलनों में लगाया। उन्होंने कहा कि गुजरात में AAP नंबर दो पर है और चुनाव से पहले वह भाजपा को पीछे छोड़कर नंबर एक पार्टी बन जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में AAP की सरकार बनने जा रही है और उसे 30 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे। हालांकि उन्होंने AAP और भाजपा की सीटों की संख्या नहीं बताई।

    भाजपा का 20 प्रतिशत वोट शेयर घटकर AAP के पास आ रहा- केजरीवाल

    इंडिया टुडे के सम्मेलन में केजरीवाल ने कांग्रेस के वोट काटने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा का वोट शेयर भी 20 प्रतिशत घटा है और यह सब AAP के पास आ रहा है।

    केजरीवाल ने कांग्रेस को बताया "भाजपा की बीवी", लगाया मिलीभगत का आरोप

    NDTV के सम्मेलन में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की पत्नी की तरह है और वह पूरी तरह से भाजपा की जेब में हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में कोई कांग्रेस नहीं है और भाजपा अपने उम्मीदवारों के साथ-साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों को भी फंड कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 27 साल के राज के बाद राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं।

    भाजपा पर लगाया सिसोदिया और जैन को छोड़ने के लिए ऑफर देने का आरोप

    केजरीवाल ने भाजपा पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का "पीछा छोड़ने" के लिए एक ऑफर देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऑफर दिया कि अगर AAP गुजरात में विधानसभा चुनाव न लड़े तो सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ दिया जाएगा और उनके खिलाफ चल रहे सभी मामले बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि इन दोनों नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और केंद्रीय एजेंसियां उनके खिलाफ जांच कर रही हैं।

    गुजरात में अगले महीने होने हैं विधानसभा चुनाव

    बता दें कि अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। गुजरात में आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है, लेकिन इस बार AAP की एंट्री ने मामले को त्रिकोणीय बना दिया है। AAP पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और उसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    कांग्रेस समाचार
    गुजरात चुनाव

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: बिपिन सौरभ ने बिहार के लिए लगाया सीजन और करियर का दूसरा शतक रणजी ट्रॉफी
    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म अजय देवगन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं पोंटिंग और सहवाग का रिकॉर्ड विराट कोहली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा दिल्ली सरकार
    दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला दिल्ली
    AAP के सरकारी विज्ञापनों के नाम पर "राजनीतिक प्रचार" करने का मामला क्या है? दिल्ली सरकार
    AAP को 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस, जब्त हो सकती है संपत्ति; जानें मामला दिल्ली सरकार

    अरविंद केजरीवाल

    'महाठग' सुकेश ने फिर लिखा उपराज्यपाल सक्सेना को पत्र, कहा- केजरीवाल और जैन धमकी दे रहे सुकेश चंद्रशेखर
    दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया ऑटो-टैक्सी का किराया, जानें नए शुल्क दिल्ली
    सुल्तानपुरी मामला: अंजलि का हुआ अंतिम संस्कार, केजरीवाल बोले- हम दिलाएंगे न्याय दिल्ली
    दिल्लीः सुल्तानपुरी हादसे में मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार दिल्ली सरकार

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को किया आगाह भारत जोड़ो यात्रा
    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये कर्नाटक
    लक्षद्वीप के सांसद फैजल की लोकसभा सदस्यता रद्द, कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा लोकसभा
    पंजाब: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन पंजाब

    गुजरात चुनाव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन कर्नाटक
    भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद भूपेंद्र पटेल
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ भूपेंद्र पटेल
    गुजरात हमारी प्रयोगशाला, विजय रूपाणी को हटाना एक प्रयोग था- जेपी नड्डा जेपी नड्डा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023