NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए

    विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 08, 2022
    08:16 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। जहां गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

    आम आदमी पार्टी (AAP) का दोनों ही राज्यों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और हिमाचल में तो उसका खाता भी नहीं खुला।

    गुजरात में सोमवार को भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। हिमाचल में कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कांग्रेस ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है।

    गुजरात चुनाव

    गुजरात में किसे कितनी सीटें मिलीं?

    गुजरात के नतीजों की बात करें तो राज्य की 182 सीटों में से 156 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस मात्र 17 सीटों पर सिमट कर रह गई।

    पहली बार गुजरात चुनाव लड़ रही AAP मात्र पांच सीटें जीत पाई। चार सीटों पर अन्य पार्टियां या निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

    इस जीत के साथ ही भाजपा ने गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं।

    वोट शेयर

    किसे कितने प्रतिशत वोट मिले?

    वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को कुल मतदान के 52.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसने 49 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

    दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस का वोट शेयर 14 प्रतिशत घटा है और 2017 में 41 प्रतिशत के मुकाबले इस बार उसे महज 27 प्रतिशत वोट मिले हैं।

    AAP का वोट शेयर लगभग 13 प्रतिशत रहा, वहीं बाकी सात प्रतिशत वोट अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले।

    हिमाचल चुनाव

    हिमाचल में किसे कितनी सीटें मिलीं?

    हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और उसने राज्य की 68 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले पांच साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

    पहली बार चुनाव लड़ रही AAP अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

    कांग्रेस की जीत के साथ ही हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का चलन बरकरार है।

    वोट शेयर

    किसे कितने प्रतिशत वोट मिले?

    वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को कुल मतदान के लगभग 44 प्रतिशत वोट मिले, जबकि 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसे 41.7 प्रतिशत वोट मिले थे।

    इसके विपरीत भाजपा का वोट शेयर लगभग छह प्रतिशत घटा है और उसे 2017 में लगभग 49 प्रतिशत के मुकाबले इस बार लगभग 43 प्रतिशत वोट मिले हैं।

    AAP को एक प्रतिशत से थोड़े अधिक वोट मिले हैं। बाकी किसी पार्टी को एक प्रतिशत भी वोट नहीं मिले।

    बड़े नाम

    गुजरात और हिमाचल में इन बड़े नामों की हुई हार

    चुनाव हारने वाले बड़े नामों की बात करें तो गुजरात में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया दोनों अपनी-अपनी सीटों पर हार गए।

    इसी तरह हिमाचल में भाजपा की सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। इनमें राजीव सैजल, सरवीन चौधरी और सुरेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।

    जयराम ठाकुर, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी, हर्ष संघवी और रिवाबा जडेजा आदि अपनी सीटें जीतने में कामयाब रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    गुजरात चुनाव
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    विधानसभा चुनाव

    पिछले 5 साल में 1.29 करोड़ लोगों ने चुनाव में NOTA का बटन दबाया- ADR महाराष्ट्र
    बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति? बिहार
    बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला? बिहार
    बिहार: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा से गठबंधन तोड़ा नीतीश कुमार

    कांग्रेस समाचार

    अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों कांग्रेस के लिए अहम- राहुल गांधी राहुल गांधी
    गुजरात चुनाव: लगभग 20 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, सर्वाधिक AAP के गुजरात चुनाव
    2021-22 में भाजपा को मिला 614 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6 गुना अधिक भाजपा समाचार
    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में दिल्ली नगर निगम

    गुजरात चुनाव

    अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दिया- गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीतेगी कांग्रेस अरविंद केजरीवाल
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियों के बीच चुनाव आयोग ने कैसे की तैयारी? हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    गुजरात चुनाव: भाजपा के खिलाफ प्रचार कर सकती है चंद्रशेखर राव की पार्टी, अंतिम फैसला जल्द भारत राष्ट्र समिति
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, अमित शाह ने किया ऐलान भूपेंद्र पटेल

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    विधानसभा चुनाव: हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे; गुजरात का ऐलान नहीं आम आदमी पार्टी समाचार
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची नरेंद्र मोदी
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, पांच लाख रोजगार और मुफ्त बिजली का वादा भाजपा समाचार
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: बेरोजगारी से लेकर पेंशन योजना तक, ये हैं बड़े मुद्दे हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025