LOADING...
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हार्दिक पटेल ने वीरमगाम सीट पर लहराया जीत का परचम
गुजरात विधानसभा चुनाव में वीरमगाम सीट से जीते भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हार्दिक पटेल ने वीरमगाम सीट पर लहराया जीत का परचम

Dec 08, 2022
06:09 pm

क्या है खबर?

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल अहमदाबाद जिले की वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पाटीदार आंदोलन के प्रणेता रहे हार्दिक पटेल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार अमरसिंह ठाकोर को 51,707 वोटों के अंतर से हराया है। बता दें हार्दिक ने पाटीदार आंदोलन के बाद कांग्रेस का हाथ थामा था, लेकिन पार्टी में ज्यादा तवज्जो न मिलने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

इतिहास

कैसा रहा है वीरमगाम विधानसभा सीट का इतिहास?

वीरमगाम विधानसभा सीट पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस सीट पर भाजपा ने आखिरी बार साल 2007 में जीत दर्ज की थी। उस दौरान भाजपा उम्मीदवार कामभाई राठौड़ ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2012 में कांग्रेस के तेजश्री बेन ने भाजपा उम्मीदवार प्रागजीभाई पटेल को और 2017 में कांग्रेस के लखाभाई भारवाड़ ने भाजपा के तेजश्री बेन पटेल को हराकर जीत दर्ज की थी।