Page Loader
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हर्ष सिंघवी ने मजूरा विधानसभा सीट से हासिल की जीत
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने मजूरा सीट से हासिल की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हर्ष सिंघवी ने मजूरा विधानसभा सीट से हासिल की जीत

Dec 08, 2022
06:04 pm

क्या है खबर?

गुजरात विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटों में शामिल सूरत जिले की मजूरा सीट से भाजपा उम्मीदवार और गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार पीवीएस शर्मा को 1,16,675 वोटों से हराया है। बता दें कि हर्ष के नाम गुजरात के सबसे कम उम्र के विधायक होने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह साल 2012 में महज 28 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

इतिहास

कैसा रहा है मजूरा विधानसभा सीट का इतिहास?

मजूरा विधानसभा सीट भाजपा के लिए काफी अहम मानी जाती है। यह सीट 2008 के सीमांकन के बाद अस्तित्व में आई थी। उसके बाद 2012 में इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बने सिंघवी ने कांग्रेस उम्मीदवार धनपतराज जैन को 71,556 वोटों से हराया था। इसी तरह 2017 में हुए चुनावों में भी सिंघवी ने भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कोठारी को 85,827 वोटों से हराया था।