NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात में भाजपा की सुनामी, सबसे अधिक सीट जीतकर रचा इतिहास
    राजनीति

    गुजरात में भाजपा की सुनामी, सबसे अधिक सीट जीतकर रचा इतिहास

    गुजरात में भाजपा की सुनामी, सबसे अधिक सीट जीतकर रचा इतिहास
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 08, 2022, 05:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गुजरात में भाजपा की सुनामी, सबसे अधिक सीट जीतकर रचा इतिहास
    गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

    गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पार्टी ने 182 सीटों में से रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने मात्र 17 सीटें जीती। पहली बार गुजरात चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (AAP) मात्र पांच सीटें जीत पाई। चार सीटों पर अन्य पार्टियां या निर्दलीय उम्मीदवार जीते। भाजपा लगातार सातवीं बार गुजरात चुनाव जीती है।

    भाजपा ने बनाया सबसे अधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड

    इस जीत के साथ ही भाजपा ने गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है। उसने 1985 में 149 सीटें जीतने वाली कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी नरेंद्र मोदी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में सबसे अधिक 127 सीटें जीती थीं और अब दो दशक बाद पटेल ने भाजपा को इससे अधिक सीटें दिलाई हैं।

    किसे कितने प्रतिशत वोट मिले?

    वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को कुल मतदान के 52.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसने 49 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस का वोट शेयर 14 प्रतिशत घटा है और 2017 में 41 प्रतिशत के मुकाबले इस बार उसे महज 27 प्रतिशत वोट मिले हैं। AAP का वोट शेयर लगभग 13 प्रतिशत रहा, वहीं बाकी सात प्रतिशत वोट अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले।

    बड़े नामों की क्या स्थिति रही?

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोदिया सीट से जीत दर्ज की, वहीं भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल भी वीरमगाम सीट से जीतने में कामयाब रहे। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी, अल्पेश ठाकोर और रिवाबा जडेजा भाजपा की टिकट पर अपनी-अपनी सीटों पर जीतने में कामयाब रहे। कांग्रेस उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी वडगाम सीट पर जीत गए, वहीं AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को भी अपनी-अपनी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

    गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में हुआ था मतदान

    बता दें कि गुजरात की 182 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। 1 दिसंबर को पहले चरण में 89 सीटों पर 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं 5 दिसंबर को 93 सीटों पर हुए दूसरे चरण के मतदान में 58.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव में कुल 1,621 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने सभी 182, AAP ने 181 और कांग्रेस ने 179 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

    क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

    2017 में हुए पिछले गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि भाजपा अंत में उससे पार पाने में कामयाब रही थी। चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं जो बहुमत के आंकड़े 92 सीट से थोड़ी ही अधिक थीं। कांग्रेस 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जो 1985 के बाद राज्य में उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन था। चुनाव में राहुल गांधी ने अपना पूरा दमखम लगा दिया था जिसका कांग्रेस को फायदा हुआ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    गुजरात चुनाव
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन
    मारुति सुजुकी डिजायर CNG बनाम हुंडई औरा CNG, जानिए इनमें से कौन सी गाड़ी है बेस्ट हुंडई
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कैलेंडुला, मिलेंगे ये 5 फायदे त्वचा की देखभाल

    कांग्रेस समाचार

    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब राहुल गांधी
    जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट दिग्विजय सिंह
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कोरोना वायरस वैक्सीन

    गुजरात चुनाव

    गुजरात: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 38 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित कांग्रेस समाचार
    भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद भूपेंद्र पटेल
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ भूपेंद्र पटेल
    गुजरात हमारी प्रयोगशाला, विजय रूपाणी को हटाना एक प्रयोग था- जेपी नड्डा जेपी नड्डा

    भाजपा समाचार

    तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार तमिलनाडु
    लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग, सोनम वांगचुक ने किया अनशन का ऐलान लद्दाख
    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिटलर से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना, भाजपा का पलटवार कर्नाटक
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023