NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे
    अगली खबर
    विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे
    विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे

    विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 12, 2021
    03:37 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा नेता विजय रुपाणी को गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से क्यों हटाया गया, इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और अब धीरे-धीरे इसकी जानकारी सामने आ रही हैं।

    इंडिया टुडे के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर्वे में सामने आया है कि रुपाणी के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भाजपा के राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के जीतने की संभावना बेहद कम है।

    इस कारण कैबिनेट में भी बदलाव हो सकते हैं।

    रिपोर्ट

    RSS के सर्वे में क्या सामने आया?

    इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, RSS के सर्वे में सामने आया कि अगर विजय रुपाणी ही मुख्यमंत्री रहते हैं तो भाजपा के लिए दिसंबर, 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है।

    उसके अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) की जन संवेदना यात्रा ने अच्छा-खासा असर पैदा किया है और इसने रुपाणी के नेतृत्व में जीत की संभावना को और अधिक कम कर दिया है। इस यात्रा में भाजपा सरकार की कमियां उजागर की गई थीं।

    जानकारी

    कैबिनेट से कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी संभव

    सूत्रों के अनुसार, रुपाणी की विदाई के बाद गुजरात सरकार की कैबिनेट से कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इस संबंध में आज एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर भी फैसला हो सकता है।

    समीक्षा

    भाजपा की समीक्षा में सामने आई रुपाणी की कमजोर छवि

    बता दें कि भाजपा ने भी अपने स्तर पर रुपाणी की लोकप्रियता का विश्लेषण किया है। न्यूज 18 के अनुसार, गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी महासचिव बीएल संतोष ने गुजरात में पार्टी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की थी।

    इसमें सामने आया था कि रुपाणी को भी एक बड़े मतदाता आधार वाले नेता के रूप में नहीं देखा जा रहा और चुनाव में पाटीदार वोट बैंक बड़ी भूमिका अदा कर सकता है। इसके चलते उन्हें हटाने का फैसला किया।

    सवाल

    कोरोना के खिलाफ रुपाणी की रणनीति पर भी उठे थे सवाल

    कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में रुपाणी सरकार की रणनीति पर बड़े सवाल उठे थे। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा था। इसी तरह राज्य के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में राज्य में कोरोना के कारण आधिकारिक आंकड़े से कई गुना अधिक मौतें होने की बात भी सामने आ चुकी है और राजधानी अहमदाबाद में एक समय स्थिति बेहद खराब हो गई थी।

    रेस

    कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

    रुपाणी के इस्तीफे के साथ ही अब बड़ा सवाल है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा? सूत्रों की माने तो इस पद की रेस में अब भाजपा के कई दिग्गज नेता रेस में चल रहे हैं। इन्हीं में एक सबसे बड़ा नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का भी है।

    इसी तरह केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम भी शामिल है। अब देखना यह है कि पार्टी किसके सिर सेहरा बांधती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    गुजरात चुनाव
    भाजपा समाचार
    विजय रुपाणी

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात

    गुजरात विधानसभा में टी-शर्ट पनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक को अध्यक्ष ने फटकार लगाकर बाहर निकाला कांग्रेस समाचार
    बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गुजरात के चार शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान सूरत
    कोरोना वायरस: सूरत में बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए सात दिन होम आइसोलेशन जरूरी सूरत
    गुजरात: पिछले दो सालों में नवजात शिशु देखभाल इकाई में प्रतिदिन हुई 18 शिशुओं की मौत कांग्रेस समाचार

    गुजरात चुनाव

    मणिशंकर के बयान पर मोदी का पलटवार, कहा- जीत नहीं सकते इसलिए गाली दे रहे बिहार
    गुजरात: सभी छह नगर निगमों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर भाजपा अहमदाबाद

    भाजपा समाचार

    कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- संसद नहीं चलने दे रही है सबसे पुरानी पार्टी नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: आज येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी चुनेगा भाजपा विधायक दल, शाम 7 बजे महत्वपूर्ण बैठक कर्नाटक
    बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला कर्नाटक
    कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई शपथ कर्नाटक

    विजय रुपाणी

    लोगों का शुक्रिया अदा करने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा नरेंद्र मोदी
    गुजरातः भाजपा विधायक ने महिला को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल गुजरात
    गुजरात तट से नहीं टकराएगा वायु, रातभर में बदला रास्ता, ऐहतियात के तौर पर सेना तैनात गुजरात
    वापस लौटेगा चक्रवाती तूफान वायु, 17-18 जून को कच्छ तट से टकराएगा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025