हृदय रोग: खबरें
हृदय रोग के मामलों में हो रही वृद्धि, ये 5 टिप्स अपनाकर खुद को रखें स्वस्थ
भारत में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके लिए गतिहीन जीवनशैली, गलत खान-पान और अधिक तनाव जैसे कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किन दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं?
दुग्ध उत्पाद कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन-D जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बच्चों के विकास से लेकर बढ़ती उम्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक हैं ये 5 तरह के आटे
हमारे शरीर में कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन (खराब कोलेस्ट्रॉल) और उच्च घनत्व वाला लिपोप्रोटीन (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) होता है।
#NewsBytesExclusive: क्या ठंड में हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है? जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण हैं और इनसे हर साल अनुमानित 17.9 लाख लोगों की जान जाती है। इनमें से एक तिहाई मौतें 70 वर्ष से कम उम्र के लोगों में होती हैं।
अपने भाई-बहनों को खोने वाले युवाओं में हृदय रोग का खतरा अधिक, अध्ययन में खुलासा
एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग बचपन या बड़े होने के दौरान अपने भाई-बहन को खो देते हैं, उनमें कम उम्र में ही हृदय रोग होने का जोखिम ज्यादा होता है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि, बुजुर्गों को अधिक खतरा- रिपोर्ट
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच दिल्ली के अस्पतालों में H1N1 वायरस (स्वाइन फ्लू) के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
रन लेते समय आया हर्ट अटैक, पिच पर ही हो गई खिलाड़ी की मौत
नोएडा में क्रिकेट खेलते समय रविवार को एक इंजीनियर मैदान पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाना है नुकसानदायक, ये संकेत दिखे तो हो जाएं सावधान
पिस्ता में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके कारण इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसे खायेंगे तो यह फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
सर्दियों के दौरान कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये तरीके
सर्दी के मौसम में लोग स्नैकिंग और अधिक कैलोरी वाली चीजों की ओर आकर्षित होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती हैं।
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए इसे सुरक्षित रखने के तरीके
सर्दियों के दौरान रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने की संभावना बढ़ जाती है और इससे हृदय के लिए वाहिकाओं में रक्त को पंप करना मुश्किल हो जाता है।
हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी बूटियां
हृदय को स्वस्थ रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये हर्बल चाय, डाइट में करें शामिल
कम उम्र में ही लोग अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक जैसे हृदय रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, सामान्य ब्लड प्रेशर 120 (सिस्टोलिक) Hg mm और 80 (डायस्टोलिक) Hg mm होता है और 130/80 Hg mm से अधिक ब्लड प्रेशर को अधिक माना जाता है।
प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है गोक्षुर, प्रतिरक्षा प्रणाली से लेकर हृदय स्वास्थ्य तक के लिए है फायदेमंद
गोक्षुर एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर है, इसलिए इसका इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है।
कोलेस्ट्रॉल के अधिक स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी बूटियां
खून की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से शरीर में रक्त संचार सही से नहीं होता है, जो हृदय रोग समेत कई बीमारियों का कारण बनता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के पीछे हो सकते हैं ये प्रमुख कारण, न करें नजरअंदाज
अमूमन लोग हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर अपने खान-पान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा देते हैं और अपनी डाइट से स्वस्थ वसा समेत सभी तरह की वसा को हटा देते हैं।
विश्व हृदय दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम
हृदय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है।
स्ट्रोक से उबारने और रोकथाम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन
स्ट्रोक एक प्रकार का हृदय रोग है, जो बोलने में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इससे याददाश्त संबंधी समस्याएं या हाथ-पैरों को चलाने में भी दिक्कत हो सकती है।
हृदय को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
हृदय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसका स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस भी मनाया जाता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये 5 पेय, डाइट में जरूर करें शामिल
पिछले महीनों में हार्ट अटैक के कारण अचानक मौत के कई मामले सामने आए हैं। इसमें हृदय की किसी मुख्य धमनी में ब्लॉकेज हो जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता।
हृदय स्वास्थ्य और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए रोजाना करें इन 5 प्राणायाम का अभ्यास
बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण हृदय स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और लोग तरह-तरह के हृदय रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
हृदय रोग, बढ़ते वजन और मधुमेह से राहत के लिए 5 चीजें करें डाइट में शामिल
शोध के मुताबिक, मोटापा मधुमेह का कारण बन सकता है, जबकि मधुमेह से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह और वजन प्रबंधन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सुबह के समय पीएं ये 5 ड्रिंक्स
हार्मोन और कोशिकाओं को बनाने के लिए शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके 2 प्रकार (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) होते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
अगर ब्लड प्रेशर 130/80 Hg mm हो तो इसे अधिक माना जाता है और यह हृदय रोग के खतरे को बढ़ा देने वाली स्थिति है।
खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स
शरीर में 2 तरह (अच्छा और खराब) के कोलेस्ट्रॉल होते हैं।
उच्च रक्तचाप को कम करने में मददगार हैं ये 5 पेय, डाइट में जरूर करें शामिल
उच्च रक्तचाप एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धमनियों में खून का प्रवाह बहुत बढ़ जाता है।
#NewsBytesExplainer: एक्सरसाइज और ब्लड प्रेशर का क्या संबंध है?
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित कई शोधों की मानें तो एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है।
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना है खतरनाक
जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हृदय रोग का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
उत्तर प्रदेश: बहराइच में दूल्हा-दुल्हन की एक साथ हार्ट अटैक से मौत, जानें संभावित कारण
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शादी के अगले दिन सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन की मौत ने सबको सकते में डाल दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल
हाई ब्लड प्रेशर में ब्लड प्रेशर की रीडिंग 140/90 या इससे ऊपर पहुंच जाती है। यह स्थिति शरीर की धमनियों में खून का प्रवाह बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण उत्पन्न होती है।
गर्मियों में आने वाली ये सब्जियां और फल खराब कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं कम
शरीर में दो तरह (अच्छा और खराब) के कोलेस्ट्रॉल होते हैं।
#NewsBytesExclusive: युवाओं में क्यों बढ़ रहे अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले? जानिए क्या कहते हैं कार्डियोलॉजिस्ट
पिछले कुछ समय से युवाओं में अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है।
इंग्लैंड: मौत को छूकर फिर से जिंदा हुआ व्यक्ति, साझा किया मृत्यु के बाद का अनुभव
मौत का अनुभव कैसा होता है और उसके बाद के सफर में क्या होता है? ये सवाल तो आपके मन में भी एक बार जरूर आया होगा, लेकिन क्या आपको इसका जवाब मिला।
सीने में जलन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम
सीने में जलन होना हार्ट अटैक के मुख्य लक्षणों में से एक है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना जान को जोखिम में डालना है। हालांकि, गैस से संबंधित विकार भी इसका कारण हो सकते हैं।
सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन, 60 साल बाद इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 की उम्र में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया और इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और सहयोगी अनुपम खेर ने की है।
लॉन्ग कोविड से जूझ रहे मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियों का ज्यादा खतरा- अध्ययन
कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए मरीजों को अब नई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। एक नए अध्ययन में पता चला है कि लॉन्ग कोविड का अनुभव करने वाले मरीजों में हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ गया है।
दुनिया की आधी आबादी 2023 तक हो जाएगी मोटापे का शिकार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
हर साल 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे (मोटापा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। यह मोटापे के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने की एक अंतरराष्ट्रीय पहल है। इसी कड़ी में वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन की तरफ से एक नई रिपोर्ट सामने आई है।
सुष्मिता सेन को सेट पर शूटिंग के दौरान आया था हार्ट अटैक - रिपोर्ट्स
सुष्मिता सेन ने जब से अपने हार्ट अटैक के बारे में खुलासा किया है, वह बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह चर्चा में हैं। हर कोई अभिनेत्री की हिम्मत की दाद दे रहा है और उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
बिहार: सीतामढ़ी में DJ की तेज आवाज से दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मौत
बिहार के सीतामढ़ी में DJ की तेज आवाज से घबराकर दूल्हा मंच पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसा जयमाला की रस्म के समय हुआ।
पश्चिम बंगाल: मंत्री बाबुल सुप्रियो के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो को सीने में दर्द और पसीना छूटने पर सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।