Loading...
दिपावली मुहूर्त ट्रेडिंग: NSE और BSE एक विशेष सत्र के लिए खुलेंगे, जानिए क्या है समय
दिपावली पर शेयर बाजार विशेष सत्र के लिए खुलेगा

दिपावली मुहूर्त ट्रेडिंग: NSE और BSE एक विशेष सत्र के लिए खुलेंगे, जानिए क्या है समय

Nov 08, 2026
12:40 pm

क्या है खबर?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) रविवार (8 नवंबर) को एक घंटे का वार्षिक 'दिपावली मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र आयोजित करेंगे। यह सत्र हिंदू कैलेंडर वर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत का प्रतीक है। ट्रेडिंग समय की बात करें तो नॉन-क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) वाली सिक्योरिटीज के लिए ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी, जबकि CAS सिक्योरिटीज के लिए लगातार ट्रेडिंग 3:15 बजे ही समाप्त हो जाएगी।

शुरुआत 

कब होगी ट्रेडिंग सत्र की शुरुआत?

सत्र की शुरुआत 'प्री-ओपन ऑर्डर एंट्री' चरण के साथ होगी, जो दोपहर 2:05 बजे से 2:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद, दोपहर 2:15 बजे से 2:17 बजे तक ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कंफर्मेशन की प्रक्रिया होगी।

इसके बाद एक 'प्री-ओपन बफर विंडो' होगी, जो सीधे दोपहर 2:20 बजे बाजार खुलने तक चलेगी।

अन्य विशेष ट्रेडिंग सेगमेंट भी दोपहर के दौरान तय समय-सारणी के अनुसार काम करेंगे। ब्लॉक डील सेशन दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक चलेगा।

बदलाव 

कब कर सकते हैं ट्रेड में बदलाव?

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) और रीलिस्टेड सिक्योरिटीज के लिए दोपहर 2:05 बजे से 2:50 बजे तक एक विशेष 'प्री-ओपन' सेशन होगा, जिसके बाद दोपहर 3:05 बजे से 3:30 बजे तक इनकी सामान्य निरंतर ट्रेडिंग होगी।

इसी बीच, कम लिक्विडिटी वाली सिक्योरिटीज के लिए 'कॉल ऑक्शन' विंडो दोपहर 2:25 बजे से 3:10 बजे तक खुली रहेगी।

शेयर बाजार में पोस्ट-क्लोज सेशन 3:50 से 4 बजे तक चलेगा, जबकि ट्रेड में बदलाव करने का आखिरी समय 4:15 बजे तय किया गया है।

ADVERTISEMENT