NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना है खतरनाक 
    अगली खबर
    शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना है खतरनाक 
    खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के शारीरिक संकेत

    शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना है खतरनाक 

    लेखन अंजली
    Jun 05, 2023
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो इससे ब्‍लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हृदय रोग का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे शारीरिक संकेतों के बारे में बताते हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है।

    इन संकेतों को जानने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और डॉक्टरी परामर्श के अनुसार इसे नियंत्रित करने की ओर कदम बढ़ाने चाहिए।

    #1

    सुन्नपन बढ़ना

    खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से नसें भी प्रभावित होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप हाथ और पैरों में झुनझुनी या सुन्नता हो सकती है।

    इसके कारण चलने-फिरने या खड़े होने में काफी परेशानी होने लगती है।

    कई बार अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण भी हाथ-पैरों में सुन्नपन हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप इस समस्या का असल कारण पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

    #2

    सांस फूलना

    सांस फूलना हाई कोलेस्ट्रॉल सहित कई हृदय रोगों का एक स्पष्ट शारीरिक संकेत है।

    सांस की तकलीफ हृदय में ब्लड सर्कुलेशन में कमी के कारण हो सकती है, जो तब होता है जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण होता है।

    इसके अतिरिक्त, सीने में बेचैनी भी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की ओर इशारा करती है। यह कोरोनरी धमनी रोग वाले लोगों में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल का एक विशिष्ट संकेत है।

    #3

    हाई ब्‍लड प्रेशर

    शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित हो सकता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    हाई ब्लड प्रेशर के कोई लक्षण नहीं होते हैं। इसे जानने का केवल एक ही तरीका है कि आप इसकी नियमित जांच करवाते रहें।

    इसी के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें और रोजाना कुछ मिनट एक्सरसाइज करें।

    #4

    अधिक थकान महसूस करना 

    अगर आप खुद को काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं और आपके पास रोजाना के कामों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा भी नहीं होती है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है।

    ऐसा खून में कोलेस्ट्रॉल का अधिक जमाव होने के कारण होता है, जिसके परिणामस्वरूप आप खुद में कमजोरी या अधिक थकान महसूस करने लगते हैं।

    ऐसे में डॉक्टरी की सलाह अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल की दवा लें।

    #5

    त्वचा पर निशान पड़ना 

    शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है।

    अगर आपको आंखों के नीचे की त्वचा पर संतरी या पीला रंग दिखाई दे या फिर हथेलियों और पैरों के निचले हिस्से पर इसी तरह का रंग दिखाई दे तो सतर्क हो जाएं।

    दरअसल, यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। इस प्रकार के संकेत दिखाई देने पर आप कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कराएं और फिर बेहतर उपचार कराएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हृदय रोग
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हृदय रोग

    लोगों में हैं हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    हरे बादाम को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे मधुमेह
    रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे मानसिक स्वास्थ्य
    सर्दियों में हार्ट अटैक से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके योग

    लाइफस्टाइल

    लिपस्टिक को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ मेकअप टिप्स
    शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए कारगर हैं ये 5 योगासन, सुबह उठकर जरूर करें अभ्यास योग
    डाइट में शामिल करें क्रैनबेरी जूस, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ खान-पान
    गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025